शा.प्रा.वि.जोधपुरा से विकास गुर्जर का श्रमोदय विद्यालय भोपाल में हुआ चयन*
*
ग्राम जोधपुरा संकुल केंद्र माचलपुर ब्लॉक जीरापुर जिला राजगढ़ के छात्र विकास पिता शिवनारायण गुर्जर का श्रमोदय विद्यालय भोपाल में कक्षा 6 में चयन हुआ है इस बालक ने भोपाल संभाग में सातवीं और जिले में पहली रैंक हासिल की है। पूरे प्रदेश मे इंदौर, भोपाल, ग्वालियर जबलपुर चार आवासीय श्रमोदय विद्यालय हैं इन विद्यालय में सीबीएसई पाठ्यक्रम संचालित हे।पिछले सत्र में भी विशाल,विकास दोनों भाईयों ने ओलंपियाड परीक्षा में राजगढ़ जिले में प्रथम स्थान प्राप्त कर प्रदेश स्तर पर बाजी मारी थी। आपको बता दे कि जोधपुरा विद्यालय पूरे जिला में नवाचार के लिए जाना जाता है यहां के पदस्थ शिक्षकों को उत्कृष्ट कार्य करने के लिए संकुल ,ब्लॉक और जिला स्तरीय प्रशस्ति पत्र मिला है।जीरापुर बीआरसीसी श्री गजेंद्र शर्मा, माचलपुर संकुल प्राचार्य श्री दिनेश गौतम ,जन शिक्षक श्री बालचंद दांगी,श्री मनोहर लाल दांगी आदि ने जोधपुरा के प्रधानाध्यापक श्री पूरसिंह राठौर व कैलाशचंद्र राठौर एवं छात्र विकास गुर्जर को बधाई व शुभकामनाएं दी। छात्र के पिता शिवनारायण गुर्जर ने शिक्षा विभाग के संपूर्ण अधिकारियों एवं संस्था में पदस्थ दोनों शिक्षकों का धन्यवाद ज्ञापित किया।
भारत ने ईरानी युद्धपोत के नाविकों को सौंपा घर वापसी का रास्ता
पीएम मोदी पर विवादित टिप्पणी, कांग्रेस नेता विनोद तिवारी की गिरफ्तारी
लिफ्ट के दरवाजे में फंसा मासूम, काफी मशक्कत के बाद सुरक्षित निकाला
असलम कुरैशी की बढ़ीं मुश्किलें, कोर्ट ने जमानत याचिका ठुकराई
शा.प्रा.वि.जोधपुरा से विकास गुर्जर का श्रमोदय विद्यालय भोपाल में हुआ चयन*
महामना एक्सप्रेस के डिब्बे से धुआं निकलने पर मचा हड़कंप, ट्रेन आधे घंटे रुकी
कर्नाटक में BJP की रणनीतिक बैठक, उपचुनाव उम्मीदवारों पर विचार
गौ हत्या पर सख्ती की मांग, सीएम विष्णु देव साय ने कहा- सुझाव पर करेंगे विचार
उज्जैन स्टेशन पर सोमनाथ एक्सप्रेस का नया समय लागू