12 वर्षीय नाबालिग के बाल विवाह मामले में संबंधितों पर एफ आई आर दर्ज* *प्रशासन की सख्त कार्रवाई, बाल विवाह पर कड़ा संदेश*
*
*राजगढ़ 15 अप्रैल, 2026*
जिले में बाल विवाह जैसी कुप्रथा पर प्रभावी नियंत्रण के लिए प्रशासन द्वारा सख्त कार्रवाई करते हुए 12 वर्षीय नाबालिग बालक के विवाह प्रकरण में संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज की गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, 13 अप्रैल, 2026 को थाना भोजपुर क्षेत्र अंतर्गत एक गांव में नाबालिग बालक के विवाह की शिकायत जिला स्तरीय कंट्रोल रूम को प्राप्त हुई थी।सूचना मिलते ही महिला एवं बाल विकास विभाग, राजस्व विभाग तथा पुलिस विभाग की संयुक्त टीम मौके पर जांच के लिए पहुंची।
जांच के दौरान परिजनों द्वारा बताया गया कि गांव में केवल एक ही विवाह आयोजित हो रहा है तथा संबंधित युवक की आयु 26 वर्ष होना (कक्षा आठवीं की अंकसूची के आधार पर) सुनिश्चित की गई। इस संबंध में मौके पर पंचनामा तैयार कर उपस्थित व्यक्तियों के हस्ताक्षर लिए गए। इसके बावजूद 15 अप्रैल, 2026 को पुनः जिला मुख्यालय पर शिकायत प्राप्त हुई कि प्रशासनिक दल के लौटने के पश्चात गांव में नाबालिग बालक का विवाह संपन्न करा दिया गया। शिकायत के आधार पर दस्तावेजों की पुनः जांच की गई, जिसमें प्रकरण सत्य पाया गया।
उक्त मामले में जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग श्री श्याम बाबू खरे के मार्गदर्शन में तथा बाल विवाह कंट्रोल रूम प्रभारी श्रीमती रश्मि चौहान एवं खिलचीपुर सेक्टर सुपरवाइजर श्री संतोष चौहान के समन्वय से बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम, 2006 के तहत महिला एवं बाल विकास विभाग, पुलिस विभाग एवं अहिंसा वेलफेयर सोसायटी की टीम द्वारा दोषियों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराई गई।
इस कार्रवाई में परियोजना अधिकारी श्रीमती प्रतिभा साहू, उपनिरीक्षक श्रीमती आशाराम भल्लावी (बारोल चौकी), पटवारी श्री रामसागर गुर्जर, अहिंसा वेलफेयर सोसायटी की कॉर्डिनेटर श्रीमती रजनी प्रजापति एवं श्री राधेश्याम दांगी, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता श्रीमती आशा मालाकार, सहायिका श्रीमती सोनी तंवर तथा चौकीदार श्री गोविंद तंवर सहित संबंधित अमले की सक्रिय भूमिका रही। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जिले में बाल विवाह एवं बाल सगाई जैसी कुप्रथाओं पर अंकुश लगाने हेतु लगातार सख्त कार्रवाई की जाएगी। ऐसे मामलों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध विधिसम्मत दंडात्मक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
उत्कृष्ट गुणवत्तापूर्ण शिक्षा से रोशन हो रहा प्रदेश का भविष्य : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
धमतरी में ‘STREE’ परियोजना का शुभारंभ: 300 ग्रामीण महिलाओं को मिलेगा आत्मनिर्भरता का नया रास्ता
केरल के मुख्य सचिव डॉ. ए. जयतिलक का छत्तीसगढ़ दौरा
प्रदेश सौर ऊर्जा के क्षेत्र में बनेगा देश का अग्रणी राज्य : मंत्री शुक्ला
किसानों को सस्ती बिजली उपलब्ध कराना हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
कटे होंठ से टूटी हिम्मत तक… एक ऑपरेशन और बदल गई जिंदगी
दशकों के अंधेरे से उजियारे में आया गारपा, नियद नेल्लानार योजना से पहली बार घर-घर पहुँची बिजली
नगरीय निकायों की वित्तीय स्थिति पर मंथन
12 वर्षीय नाबालिग के बाल विवाह मामले में संबंधितों पर एफ आई आर दर्ज* *प्रशासन की सख्त कार्रवाई, बाल विवाह पर कड़ा संदेश*