पचोर (जिला राजगढ़, म.प्र.)। गंगा सप्तमी एवं भगवान श्री चित्रगुप्त जी के पावन प्रकटोत्सव के अवसर पर अखिल भारतीय कायस्थ महासभा, जिला राजगढ़ के तत्वावधान में कायस्थ समाज पचोर द्वारा सामूहिक पूजन एवं भव्य आरती का आयोजन श्रद्धा और उत्साह के साथ किया गया।

कार्यक्रम में समाज के जिलाध्यक्ष बख्शी श्री राकेश जी सक्सेना, महिला इकाई जिलाध्यक्ष श्रीमती प्रमिला जी सक्सेना, युवा जिलाध्यक्ष अनुज जी सक्सेना एवं प्रांतीय प्रतिनिधि श्री नरेन्द्र जी सक्सेना की विशेष उपस्थिति रही। इस अवसर पर समाज के वरिष्ठ सदस्य श्री कमलेश जी श्रीवास्तव ने भगवान श्री चित्रगुप्त जी से विश्व कल्याण एवं समाज की उन्नति की मंगल कामना करते हुए स्व-रचित दोहे प्रस्तुत किए।

कार्यक्रम में कायस्थ समाज के जिला संरक्षक एवं पूर्व प्रदेश प्रवक्ता श्री मनीष जी सक्सेना, युवा प्रकोष्ठ के जिला संरक्षक एवं पचोर हिन्दू उत्सव समिति अध्यक्ष मयंक जी सक्सेना, सारंगपुर नगर अध्यक्ष श्री अतुल जी सक्सेना, पचोर तहसील अध्यक्ष जितेंद्र जी सक्सेना सहित मनोज सक्सेना, प्रमोद सक्सेना, भानु सक्सेना, रमेश सक्सेना, धर्मेन्द्र सक्सेना, बसंत सक्सेना, मीडिया प्रभारी उत्कर्ष सक्सेना एवं अखिलेश सक्सेना सहित बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के अंत में आभार व्यक्त श्री संजय सक्सेना द्वारा किया गया। पूरे आयोजन में भक्ति एवं सामाजिक एकता का सुंदर संगम देखने को मिला।