*बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए ब्रह्माकुमारी आश्रम में शुरू हुआ समर कैंप*
बच्चों के नैतिक एवं सर्वांगीण विकास हेतु ब्रह्माकुमारीज़ द्वारा शिव वरदान भवन में डिवाइन एंजिल्स समर कैंप का बड़े हर्ष उल्लास के साथ ब्रह्माकुमारी दिदीयो ने दीप प्रज्वलन कर उद्घाटन किया। इस अवसर पर ब्रह्माकुमारीज़ की जिला प्रभारी मधु दीदी ने सभी बच्चों को शुभ कामनाएं देते हुए कहा कि दीदी जी ने बच्चों को बताया कि जीवन में कभी भी हार नहीं मानना है, सफलता मिले या ना मिले लेकिन जीवन में हमेशा आगे बढ़ने का लक्ष्य रखना है परिश्रम ही सफलता का मंत्र है।प्रथम दिवस पर बच्चों को कैंप में आयोजित सभी गतिविधियों का टाइम टेबल तथा प्रतिदिवस की दिनचर्या का चार्ट भरना समझाया गया। सत्र में बच्चों को सीक्रेट ऑफ सक्सेस विषय पर सुरेखा दीदी ने बताया कि सफलता केवल अच्छे अंक पाना, या मन चाही वस्तु पाना या मंजिल पर पहुंचना आदि ही नहीं, साथ साथ तनाव मुक्त रहकर, खुश रहकर एवं परस्पर सहयोग भावना रखना भी सफलता मानी जाएगी। हमें सफलता के लिए झूठ, ठगी,निंदा, लड़ाई, ईर्षा आदि नकारात्मक भावों से बचना होगा। कार्यक्रम में क्विज़ प्रतियोगिता आयोजित की गई और गेम्स खेलाया गया। अंत में सभी को आइसक्रीम खिलाकर मुख मीठा कराया गया। सभी बच्चों ने समर कैंप को बहुत इंजॉय किया ।
गंगा किनारे मोदी का संदेश, बंगाल से जुड़ाव पर दिया जोर
जिम्मेदारियों के बीच मेहनत कर हासिल की शानदार सफलता
आग की लपटों में घिरी बस्ती, 25 झोपड़ियां जलकर खाक
सबरीमाला विवाद पर सुनवाई के दौरान जस्टिस नागरत्ना का बयान सुर्खियों में
कड़ी मेहनत और अनुशासन से पाई बड़ी सफलता
गर्मी से राहत: इन जिलों में 30 अप्रैल तक स्कूल-कॉलेज बंद
फरारी का अजीब तरीका: साधु बनकर बचता रहा, आखिरकार पकड़ा गया
वोटिंग खत्म, अमित शाह ने चुनाव आयोग और पुलिस बल को दिया श्रेय