सराफा व्यापारी से लूट की घटना का खिलचीपुर पुलिस द्वारा चंद घंटों में सफल पर्दाफाश*कुलदीप सिंगी बाबा
*
जिला राजगढ़ में संपत्ति संबंधी अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु पुलिस अधीक्षक श्री अमित तोलानी (भा.पु.से.), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री के.एल. बंजारे एवं एसडीओपी खिलचीपुर श्री धर्मवीर सिंह नागर के निर्देशन में थाना खिलचीपुर, थाना माचलपुर, थाना भोजपुर एवं साइबर सेल की संयुक्त टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए सराफा व्यापारी के साथ हुई लूट की घटना का चंद घंटों में सफलतापूर्वक पर्दाफाश किया गया।
*घटना का संक्षिप्त विवरण*
दिनांक 22/04/2026 को फरियादी देवेन्द्र सर्राफ निवासी खिलचीपुर ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह रात्रि करीब 08:30 बजे अपनी दुकान बंद कर घर जा रहा था। घर के पास ही अज्ञात आरोपियों द्वारा उसका बैग (जिसमें ₹26,500 नगद एवं चाबियां थीं) झपटकर लूट लिया गया।
रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 135/26 धारा 309(4), 3(5) बीएनएस के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
*त्वरित पुलिस कार्यवाही*
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस द्वारा तत्काल घेराबंदी एवं सघन चेकिंग की गई। कार्यवाही के दौरान एक आरोपी पंकज सुमन को पकड़ा गया। पूछताछ के आधार पर मुखबिर तंत्र सक्रिय कर भोजपुर क्षेत्र से शेष तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।
*जप्त मशरूका*
₹26,500/- नगद
चाबी सहित बैग (झोला)
चाकू
बिना नंबर प्लेट की बजाज पल्सर मोटरसाइकिल
*गिरफ्तार आरोपीगण*
1. पंकज सुमन पिता जानकीलाल सुमन, उम्र 20 वर्ष, निवासी ग्राम कुकलवाड़ा, थाना अकलेरा, जिला झालावाड़ (राजस्थान)
2. नवीन मालाकार पिता चांदमल मालाकार, उम्र 19 वर्ष, निवासी कोली मोहल्ला, थाना अकलेरा, जिला झालावाड़ (राजस्थान)
3. राहुल मालाकार पिता ओमप्रकाश मालाकार, उम्र 19 वर्ष, निवासी खिलचीपुर, जिला राजगढ़
4. आकाश मालाकार पिता रामबाबू मालाकार, उम्र 20 वर्ष, निवासी खिलचीपुर, जिला राजगढ़
*सराहनीय भूमिका*
उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी खिलचीपुर निरीक्षक कमल सिंह गेहलोत, थाना प्रभारी भोजपुर अजय यादव, थाना प्रभारी माचलपुर आदित्य सोनी, सायबर सेल प्रभारी जितेन्द्र अजनारे एवं उनकी टीम की सराहनीय भूमिका रही।
साथ ही सउनि. नरेश मीणा, सउनि. शादाब खान, प्रआर. राजेन्द्र शर्मा (472), प्रआर. कृष्णचंद तिवारी (280), प्रआर. समंदर सिंह (85), आरक्षक राजीव गुर्जर (846), आरक्षक कमल मीणा (345), आरक्षक विशेष जाट (694), आरक्षक विशाल सिंह (932), आरक्षक भानु प्रताप (749), आरक्षक ललित (520) एवं चालक आरक्षक सुनील धाकड़ (409) का विशेष योगदान रहा।
*राजगढ़ पुलिस द्वारा त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई करते हुए गंभीर लूट की घटना का चंद घंटों में खुलासा कर आरोपियों की गिरफ्तारी एवं मशरूका बरामद किया गया, जो पुलिस की सतर्कता एवं कार्यकुशलता का परिचायक है।*
*सोशल मीडिया पर जुड़े रहें:*
Facebook: https://www.facebook.com/RJHSP
Instagram: https://www.instagram.com/sp_rjh/
Twitter (X): https://x.com/RajgarhSp
सराफा व्यापारी से लूट की घटना का खिलचीपुर पुलिस द्वारा चंद घंटों में सफल पर्दाफाश*कुलदीप सिंगी बाबा
BJP में जाने की अटकलों पर संजय सिंह का तीखा बयान
खुशियां मातम में बदलीं—भंडारा में शादी से लौट रही कार हादसे का शिकार, 5 मृत
MI की बल्लेबाजी भी दबाव में दिखी कमजोर
दोनों टीमों के बीच मुकाबला हो सकता है हाई-स्कोरिंग
AAP में अंदरूनी कलह उजागर—राघव चड्ढा बोले, BJP में शामिल होंगे कई नेता