पुलिस परिवारों के सशक्तिकरण की दिशा में पहल — मशरूम फार्मिंग कार्यशाला आयोजित*कुलदीप सिंगी बाबा
*
पुलिस विभाग द्वारा संचालित कल्याणकारी योजनाओं के अंतर्गत पुलिस कर्मियों के परिजनों के आर्थिक सशक्तिकरण एवं स्वरोजगार को बढ़ावा देने के उद्देश्य से पुलिस कंट्रोल रूम, राजगढ़ में मशरूम फार्मिंग विषयक कार्यशाला का सफल आयोजन किया गया।
यह कार्यशाला पुलिस अधीक्षक श्री अमित तोलानी (भा.पु.से.) के नेतृत्व एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री के.एल. बंजारे के मार्गदर्शन में संपन्न हुई।
कार्यक्रम में नरसिंहगढ़ की श्रीमती मिनी शुक्ला (भा.पु.से.) विशेष रूप से उपस्थित रहीं। अपने उद्बोधन में उन्होंने कहा कि मशरूम फार्मिंग एक कम लागत, उच्च उत्पादन एवं लाभकारी व्यवसाय है, जिसे सीमित संसाधनों के साथ घर पर भी आसानी से प्रारंभ किया जा सकता है। उन्होंने इसे आत्मनिर्भरता की दिशा में एक प्रभावी माध्यम बताते हुए पुलिस परिवारों के लिए आय के अतिरिक्त स्रोत विकसित करने पर बल दिया।
कार्यशाला के दौरान प्रतिभागियों को मशरूम उत्पादन की संपूर्ण प्रक्रिया का व्यावहारिक एवं तकनीकी प्रशिक्षण प्रदान किया गया, जिसमें—
• बीज (स्पॉन) का चयन
• कम्पोस्ट निर्माण की विधि
• तापमान एवं नमी का वैज्ञानिक प्रबंधन
• रोग एवं कीट नियंत्रण
• उत्पाद के विपणन (मार्केटिंग) की रणनीतियाँ
आदि विषयों पर विस्तार से जानकारी दी गई।
इस अवसर पर रक्षित निरीक्षक श्रीमती उर्मिला चौहान, सूबेदार श्रीमती मधु रघुवंशी एवं आरक्षक श्री विष्णु दांगी उपस्थित रहे। कार्यशाला में पुलिस कर्मियों के परिजनों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर इसे अत्यंत उपयोगी एवं प्रेरणादायक बताया।
पुलिस विभाग द्वारा भविष्य में भी इस प्रकार के कौशल विकास एवं स्वरोजगार उन्मुख कार्यक्रमों का आयोजन निरंतर किया जाता रहेगा, जिससे पुलिस परिवारों के जीवन स्तर में सकारात्मक परिवर्तन लाया जा सके।
*“सशक्त परिवार – सशक्त पुलिस”*
📱 **सोशल मीडिया पर जुड़े रहें :**
फेसबुक : https://www.facebook.com/RJHSP
इंस्टाग्राम :https://www.instagram.com/sp_rjh/
एक्स (ट्विटर) : (https://x.com/RajgarhSp)
— *जिला पुलिस राजगढ़ (म.प्र.)*
पेट्रोल-डीजल पर निर्भरता घटाने की दिशा में कदम
*ऑपरेशन “मनी बैक” : सायबर धोखाधड़ी पर त्वरित प्रहार, 3,01,193 रुपए की शत-प्रतिशत राशि मात्र 6 दिवस में पीड़ित को वापस**कुलदीप सिंगी बाबा
पुलिस परिवारों के सशक्तिकरण की दिशा में पहल — मशरूम फार्मिंग कार्यशाला आयोजित*कुलदीप सिंगी बाबा
सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर टिकी सबकी नजर
खतरनाक तरीके से झूल रही लाइन बनी हादसे की वजह
*जनगणना 2027 प्रथम चरण मकान सूचीकरण हेतु जिले में 23 चार्ज अधिकारी नियुक्त* कुलदीप सिंगी बाबा
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी क्षेत्र में AAP की एंट्री, भाजपा पीछे
*प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ़ एक्सीलेंस राजगढ़ में मिशन लाइफ के तहत सिंगल यूज़ प्लास्टिक के खिलाफ जागरूकता हेतु शपथ कार्यक्रम आयोजित* कुलदीप सिंगी बाबा