*ऑपरेशन “मनी बैक” : सायबर धोखाधड़ी पर त्वरित प्रहार, 3,01,193 रुपए की शत-प्रतिशत राशि मात्र 6 दिवस में पीड़ित को वापस**कुलदीप सिंगी बाबा
*
राजगढ़ पुलिस द्वारा आमजन को सायबर अपराधों से त्वरित राहत प्रदान करने के उद्देश्य से संचालित **“ऑपरेशन मनी बैक”** के अंतर्गत एक और सराहनीय सफलता अर्जित की गई है।
पुलिस अधीक्षक श्री अमित तोलानी (भा.पु.से.) के कुशल निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री के एल बंजारे के मार्गदर्शन में सायबर सेल द्वारा तत्परता, तकनीकी दक्षता एवं प्रभावी समन्वय का परिचय देते हुए सायबर धोखाधड़ी के एक प्रकरण में **कुल 3,01,193 रुपए की शत-प्रतिशत राशि मात्र 6 दिवस में पीड़ित को वापस** कराई गई।
**घटना का संक्षिप्त विवरण**
फरियादी **शाहरुख खान पिता इशाक खान, उम्र 29 वर्ष, निवासी अकबर कॉलोनी, ब्यावरा** द्वारा दिनांक 23/04/2026 को शिकायत दर्ज कराई गई कि उनके मोबाइल में व्हाट्सएप का **Auto Download फीचर चालू** होने के कारण एक संदिग्ध APK फाइल स्वतः डाउनलोड हो गई।
उक्त फाइल के माध्यम से मोबाइल हैक कर अज्ञात साइबर अपराधी द्वारा उनके बैंक खाते से **3,01,193 रुपए** की राशि धोखाधड़ीपूर्वक निकाल ली गई।
**सायबर सेल की कार्यवाही**
शिकायत प्राप्त होते ही सायबर सेल राजगढ़ ने बिना विलंब कार्रवाई करते हुए—
* तकनीकी विश्लेषण के माध्यम से संदिग्ध खातों की पहचान की
* संबंधित बैंकों से त्वरित समन्वय स्थापित कर राशि को **फ्रीज** कराया
* वैधानिक प्रक्रिया पूर्ण कर **पूरी राशि सुरक्षित वापस** दिलाई
यह कार्रवाई राजगढ़ पुलिस की **तत्परता, दक्षता एवं जनहित के प्रति प्रतिबद्धता** का उत्कृष्ट उदाहरण है।
**सायबर सुरक्षा के लिए महत्वपूर्ण सुझाव**
🔹 व्हाट्सएप का **Auto Download फीचर बंद रखें**
🔹 **Two-Step Verification** अनिवार्य रूप से चालू करें
🔹 किसी भी अनजान APK फाइल/लिंक को डाउनलोड या ओपन न करें
🔹 मोबाइल में विश्वसनीय सुरक्षा एप का उपयोग करें
🔹 OTP/बैंकिंग जानकारी किसी के साथ साझा न करें
**आपातकालीन सहायता**
📞 **सायबर हेल्पलाइन : 1930**
🌐 **www.cybercrime.gov.in**
*सायबर सेल टीम की महत्वपूर्ण भूमिका:*
उप निरीक्षक जितेन्द्र अजनारे – सायबर सेल प्रभारी
प्रधान आरक्षक 594 जयप्रकाश चक्रवर्ती
आरक्षक 326 हितेश यादव
आरक्षक 745 अंतिम सोलंकी
आरक्षक 960 शुभम मीणा
**सोशल मीडिया पर जुड़े रहें :**
🔹 फेसबुक : https://www.facebook.com/RJHSP
🔹 इंस्टाग्राम : https://www.instagram.com/sp_rjh/
🔹 एक्स (ट्विटर) : https://x.com/RajgarhSp
**राजगढ़ पुलिस की अपील**
**“सजग नागरिक, सुरक्षित समाज — सायबर अपराध की सूचना तुरंत दें, आपकी सतर्कता ही आपकी सबसे बड़ी सुरक्षा है।”**
चिंतपूर्णी हादसे ने दहला दिया दिल, 2 लोगों की दर्दनाक मौत
पेट्रोल-डीजल पर निर्भरता घटाने की दिशा में कदम
*ऑपरेशन “मनी बैक” : सायबर धोखाधड़ी पर त्वरित प्रहार, 3,01,193 रुपए की शत-प्रतिशत राशि मात्र 6 दिवस में पीड़ित को वापस**कुलदीप सिंगी बाबा
पुलिस परिवारों के सशक्तिकरण की दिशा में पहल — मशरूम फार्मिंग कार्यशाला आयोजित*कुलदीप सिंगी बाबा
सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर टिकी सबकी नजर
खतरनाक तरीके से झूल रही लाइन बनी हादसे की वजह
*जनगणना 2027 प्रथम चरण मकान सूचीकरण हेतु जिले में 23 चार्ज अधिकारी नियुक्त* कुलदीप सिंगी बाबा
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी क्षेत्र में AAP की एंट्री, भाजपा पीछे