विश्व शांति हेतु योग,साधना कार्यक्रम आयोजित
खिलचीपुर।
पुरुषोत्तम अधिकमास के पावन एवं शुभ अवसर पर ब्रह्माकुमारीज के शिव दर्शन भवन, काका कॉलोनी खिलचीपुर द्वारा विश्व शांति एवं मानव कल्याण के उद्देश्य से विशेष योग तपस्या भट्ठी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाई-बहनों ने भाग लेकर आध्यात्मिक वातावरण का लाभ लिया।
कार्यक्रम के दौरान राजयोग मेडिटेशन के माध्यम से विश्व में सुख, शांति और सकारात्मक ऊर्जा के संकल्प कराए गए। ब्रह्माकुमारी नीलम दीदी ने कहा कि वर्तमान समय में मानसिक शांति और आध्यात्मिक शक्ति की अत्यंत आवश्यकता है, जिसे योग और तपस्या के माध्यम से प्राप्त किया जा सकता है।
भट्ठी कार्यक्रम में सभी ने एकाग्रचित होकर परमात्म स्मृति में बैठकर विश्व शांति, प्रकृति संतुलन एवं मानव जीवन में सद्भावना के लिए विशेष योग साधना की। अंत में सभी को सकारात्मक जीवन शैली अपनाने एवं प्रतिदिन योग करने का संदेश दिया गया।
हीटवेव से निपटने के लिए 20 शहरों में विशेष रणनीति, स्वास्थ्य विभाग अलर्ट
लंबे समय के सहयोगी देशों में बढ़ी अनबन, अमेरिका-इजरायल रिश्ते चर्चा में
विश्व शांति हेतु योग,साधना कार्यक्रम आयोजित
ओवैसी को लेकर गिरिराज का विवादित बयान, राजनीतिक हलकों में हलचल
करो या मरो की जंग में भिड़ेंगे दिल्ली और राजस्थान
चांदी आयात पर रोक, केंद्र सरकार की नई आर्थिक रणनीति
पश्चिम बंगाल में बवाल: लाउडस्पीकर विवाद के बाद पुलिस चौकी निशाने पर
अमेरिका पहुंचा ‘समंदर का सिकंदर’, ईरान बॉक्स ऑफिस पर नहीं चला जादू
NEET विवाद पर एक्शन, NTA में नए अधिकारियों की नियुक्ति