प्रसिद्ध खोयरी महादेव मंदिर की दानपेटी से पैसे चुराने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार*
*थाना कोतवाली पुलिस द्वारा चोरी, नकबजनी एवं लूट के मामलों का किया पर्दाफाश*
*
*विभिन्न प्रकरणों में चोरी किया गया 100% मसरूका जप्त*
राजगढ़ जिले में चोरी, नकबजनी एवं संपत्ति संबंधी अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु पुलिस अधीक्षक श्री अमित कुमार तोलानी (भा.पु.से.) द्वारा लगातार अभियान चलाया जा रहा है। उक्त निर्देशों के पालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री के.एल. बंजारे एवं एसडीओपी राजगढ़ श्री अरविंदसिंह राठौर (भा.पु.से.) के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक श्रीमती मंजू मखेनिया के नेतृत्व में थाना कोतवाली पुलिस टीम द्वारा चोरी, लूट एवं नकबजनी के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपीगणों को गिरफ्तार कर चोरी किया कुल 3,55,200 ₹ का पूर्ण मशरुका जप्त किया गया।
*घटनाओं का विवरण*
1. दिनांक 06.03.2026 को फरियादी लालसिंह पिता मनीराम उम्र 55 वर्ष निवासी ग्राम राजलिबे थान कोतवाली राजगढ़ द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि बीती रात्रि में उसकी हीरो कंपनी की मोटरसाइकिल स्पेलंडर प्लास (र. क्र. MP39ZD6295) परेड ग्राउंड रोड राजगढ़ पर रखी हुई थी जिसे कोई अज्ञात चोर चुराकर ले गया गया गया है जिस पर अपराध क्रमांक 136/26 धारा 303(2) बीएनएस के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
2. फरियादी कृष्णचंद्र पिता बद्रीलाल कोसरवाल उम्र 65 साल निवासी वार्ड नं 02 राजगढ़ द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि वह नेवज मुक्तिधाम समिति के संरक्षक के रूप में कार्य करते हैं दिनांक 26.04.2026 को वह मुक्तिधाम समिति के सदस्यों के साथ मुक्तिधाम आए जहां देखा कि पेड़ पौधों को पानी देने के लिए रखी मोटर, लोहे के एंगल, एवं बिजली की डोरी (कीमती करीब 25000 रुपए) कोई अज्ञात चोर चुराकर ले गया है जिस पर अपराध क्रमांक 243/26 धारा 303(2) बीएनएस के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
3. दिनांक 01.05.2026 को फरियादी कृष्णचंद्र पिता बद्रीलाल कोसरवाल उम्र 65 साल निवासी वार्ड नं 02 द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि दिनांक 01.05.2026 की रात्रि में एक अज्ञात व्यक्ति खोयरी महादेव मंदिर की दानपेटी से 1500 रुपए के करीबन चोरी कर ले गया है, जिस पर अपराध क्रमांक 256/26 धारा 331(4),305(ए) बीएनएस के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
4. दिनांक 17.05.2026 को फरियादी अरुण पिता घनश्याम वाल्मीकि द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी कि वह मिड वे ट्रीट पर काम काम करता है दिनांक 16.05.2026 के प्रातः 4.30 के करीब फरियादी ने अपना वीवो कंपनी का मोबाइल मिड वे के काउंटर पर चार्ज लगाने हेतु रखा एवं वहीं कुर्सी पर सो गया था प्रातः 05 बजे मोबाइल देखा तो नहीं मिला जिसे कोई अज्ञात व्यक्ति चुराकर ले गया था जिस पर अपराध क्रमांक 304/26 धारा 303(2) बीएनएस के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
5. दिनांक 20.05.2026 को फरियादी दीपक पिता ओम प्रकाश विश्वकर्मा उम्र 19 वर्ष निवासी ग्राम सतगांव थाना शाजापुर हाल निवासी फलोदी कॉलोनी राजगढ़ द्वारा रिपोर्ट लेख कराई गई कि वह एवं उसका साथी रात्रि 12.30 बजे के करीब मोटरसाइकल से सरकारी अस्पताल जा रहे थे तभी रास्ते में दो अज्ञात व्यक्तियों द्वारा उन्हें हाथ देकर रोका गया एवं चाकू दिखाकर फरियादी व उसके साथी से एक एप्पल कंपनी का आईफोन 13 प्रो मैक्स मोबाइल एवं एक सैमसंग कंपनी का मोबाइल लूट करके चले गए जिसपर अपराध क्रमांक 318/26 धारा 309(6), 3(5) बीएनएस के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
*पुलिस कार्यवाही*
मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपियों की पतारसी हेतु विशेष पुलिस टीम गठित की गई। टीम द्वारा शहर एवं बाहर के कई सीसीटीवी फुटेज देखे गए, आवश्यक तकनीकी साक्ष्य एकत्रित किए गए, साइबर सेल से मदत ली गई, साथ ही संभावित स्थानों पर अलग अलग समय पर दबिशें दी गई जिससे संदिग्धों की पहचान संभव हो पाई। संदिग्धों की पहचान कर उन्हें दीगर राज्य राजस्थान से गिरफ्तार किया गया। बारीकी से पूछताछ की गई। पूछताछ के दौरान आरोपियों द्वारा तमाम घटनाएं करना स्वीकार किया।
*गिरफ्तार आरोपी*
1. सूरज उर्फ सुरेश कुमार पिता रामप्रसाद भील उम्र 19 वर्ष निवासी ग्राम हिनोतिया लोधान थाना दांगीपुरा, राजस्थान।
2. राकेश पिता जगदीश तंवर उम्र 22 वर्ष निवासी ग्राम हिनोतिया लोधान थाना दांगीपुरा, राजस्थान।
*जप्त मशरूका*
• एक पानी की मोटर कीमती 5000 रपए, एक हीरो कंपनी की स्पलेंडर प्लस(र. क्र. MP39ZD6295) कीमती 30,000₹, 03 चोरी के मोबाइल के अतिरिक आरोपी के कब्जे से 07 अन्य चोरी के मोबाइल मिले जिन्हें इस्तगासे में विधिवत जब्त किया गया (कुल कीमती 3,20,000 ₹), खोयरी मंदिर की दानपेटी से चोरी गए रुपयों में से 200₹ जब्त किए गएं हैं। *कुल मशरूका 355200 रुपए*
*तरीका वारदात*
आरोपीगणो ने राजगढ़ से मोटरसाइकिल चोरी की जिसका उपयोग राजस्थान से रात्रि के समय राजगढ़ में चोरी करने के लिए करते थे, घटना घटित कर वापस राजस्थान चले जाते थे, वारदात के वक्त आरोपीगण मोबाइल का उपयोग नहीं करते थे जो राजगढ़ के अतिरिक्त कई अन्य जगह भी चोरी करते थे।
*आरोपी सूरज भील के चोरी से संबंधित आपराधिक रिकॉर्ड राजस्थान के झालरापाटन जिला झालावाड़, पाटन जिला झालावाड़, रामगंज मंडी जिला झालावाड़, कोतवाली झालावाड़, थानों में भी दर्ज पाए गए हैं*
*सराहनीय भूमिका*
• श्रीमती निरीक्षक श्रीमती मंजू मखेनिया,थाना प्रभारी कोतवाली राजगढ़
• उनि सुभाष द्विवेदी
• सउनि हरिपुरी गोस्वामी
• प्रधान आरक्षक 164 मानसिंह भिलाला
• प्रधान आरक्षक 18 सतीश भिलाला
• प्रधान आरक्षक 268 मोईन अंसारी
• प्रधान आरक्षक 414 बनेसिंह यादव
• प्रधान आरक्षक 719 बाबू लोधी
• आरक्षक 243 शक्तिसिंह लोधा
• आरक्षक 915 विवेक पाटिल
• आरक्षक 986 साहब सिंह
• आरक्षक 215 मुकेश मीणा
• आरक्षक 520 ललित तोमर
• आरक्षक चालक 2668 राहुल गुर्जर
• साइबर शाखा से प्रधान आरक्षक 42 कुलदीप कुंभकार
उक्त पुलिस टीम की त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई से लूट एवं चोरी की घटनाओं का सफल खुलासा किया गया।
*सोशल मीडिया पर जुड़े रहें:*
https://www.facebook.com/RJHSP
https://www.instagram.com/sp_rjh/
https://x.com/RajgarhSp
थाना कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्यवाही* *अलग अलग शासकीय आवासों से चंदन के पेड़ काटकर ले जाने वाले गिरोह का किया पर्दाफाश* *चोरी किया गया चंदन किया गया जब्त* कुलदीप सिंगी बाबा
प्रसिद्ध खोयरी महादेव मंदिर की दानपेटी से पैसे चुराने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार*
रोजगार मेले में PM मोदी का बड़ा कार्यक्रम, हजारों युवाओं को मिलेगी सरकारी नौकरी
पत्नी की मौत के बाद समर्थ सिंह फरार, अब सरेंडर कर दिया पुलिस को
कागजी ट्रांसफर का दौर खत्म, नई पॉलिसी से डिजिटल ट्रांसफर होगा नियम
माउंट एवरेस्ट पर उमड़ी रिकॉर्ड भीड़, नेपाल रूट से एक दिन में 274 लोग पहुंचे टॉप
तेल सप्लाई पर असर का खतरा! होर्मुज स्ट्रेट शुल्क मुद्दे पर ईरान-ओमान वार्ता