*खनिज विभाग कोरबा की ताबड़तोड़ कार्यवाही से खनिज माफियाओं का डहा साम्राज्य* *विशेष अभियान के दूसरे दिन भी 5 चैन माउंटेन, 5 हाइवा, 5 ट्रेक्टर व 1 टीपर किया जप्त*
*कोरबा (छत्तीसगढ़)।* कलेक्टर महोदय के निर्देशानुसार तथा उप संचालक, खनि प्रशासन, के मार्गदर्शन में जिले में गौण खनिजों के अवैध उत्खनन एवं परिवहन के विरुद्ध विशेष जांच अभियान संचालित किया गया। अभियान के दौरान जिले के विभिन्न क्षेत्रों में सघन निरीक्षण एवं जांच की गई। कार्यवाही के दौरान खनिज रेत, गिट्टी एवं मिट्टी के अवैध उत्खनन एवं परिवहन में संलिप्त पाए जाने पर कार्यवाही कर बरमपुर से अवैध रेत परिवहन करते एक ट्रेक्टर और सर्वमंगला चौकी से गिट्टी का अवैध परिवहन कर रहे दो हाइवा को सर्वमंगला चौकी अभिरक्षा में रखा गया। राताखार में मिट्टी का अवैध परिवहन करते पाए जाने पर एक टीपर को कार्यवाही कर जप्त किया गया। वहीं जरहा जेल बरमपुर में बसाहट समतलीकरण के लिए किए जा रहे कार्य से बिना किसी वैधानिक अनुमति के मिट्टी का उत्खनन कर परिवहन करवाने पर कार्यवाही करते हुए मौके पर स्थित चार चैन माउंटेन को जप्त कर सील किया गया। दो ट्रेक्टर को गेवरा बस्ती से मुरुम का अवैध परिवहन करते पाए जाने पर कार्यवाही करते हुए, कुसमुंडा थाना अभिरक्षा में रखा गया है। नरईबोध में ईंट भट्ठे से ईंट का अवैध परिवहन करते पाए जाने पर एक ट्रेक्टर को कार्यवाही करते हुए जप्त किया गया। इंदलभाटा तरदा में मिट्टी का अवैध परिवहन करते पाए जाने पर 1 ट्रेक्टर को कार्यवाही कर जप्त किया गया। वहीं उरगा में मिट्टी का अवैध परिवहन व उत्खनन करते पाए जाने पर एक चैन माउंटेन व तीन हाइवा को जप्त कर सील कर दिया गया। जप्त वाहनों को नियमानुसार कार्यवाही हेतु जिले के विभिन्न पुलिस थानों एवं खनिज जांच चौकियों में सुरक्षा अभिरक्षा में रखा गया है।
खनिज विभाग द्वारा की गई इस कार्यवाही का उद्देश्य जिले में अवैध खनन गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करना तथा राजस्व की क्षति को रोकना है। अवैध खनिज उत्खनन एवं परिवहन में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध छत्तीसगढ़ गौण खनिज नियमों एवं प्रचलित वैधानिक प्रावधानों के अंतर्गत आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।
जिले में अवैध खनन एवं परिवहन के विरुद्ध अभियान निरंतर जारी रहेगा तथा नियमों का उल्लंघन करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध कड़ी एवं प्रभावी कार्यवाही की जाएगी।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव के निर्देशन में नवीन वक़्फ़ अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन से म.प्र. वक़्फ़ बोर्ड को मिली कानूनी और प्रशासनिक मजबूती
हाइवे पर उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने किया नेक्स्ट जेन डायल-112 सेवा का किया औचक परीक्षण
मंत्री विश्वास सारंग ने किया करोड़ों की लागत से होने वाले विकास कार्यों का भूमि-पूजन
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जल प्रदाय से जुड़े सभी संबंधित अधिकारियों को दिये सख्त निर्देश
*खनिज विभाग कोरबा की ताबड़तोड़ कार्यवाही से खनिज माफियाओं का डहा साम्राज्य* *विशेष अभियान के दूसरे दिन भी 5 चैन माउंटेन, 5 हाइवा, 5 ट्रेक्टर व 1 टीपर किया जप्त*
पुलिस को मिली अत्याधुनिक मोबाइल फॉरेंसिक वैन
गंगा दशहरा जल के प्रति कृतज्ञता का पर्व
मन की शांति ही तन का योग सादृश्य...यही है आर्ट ऑफ लिविंग : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
ट्विशा मौत मामला: दिल्ली AIIMS टीम ने किया दोबारा पोस्टमॉर्टम, भोपाल में अंतिम विदाई