*जल गंगा संवर्धन अभियान में राजगढ़ जिला प्रशासन की अनूठी पहल* *गंगा दशमी पर साइकिल, पदयात्रा और ई-वाहनों से दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश* कुलदीप सिंगी बाबा
*राजगढ़ 25 मई, 2026*
गंगा दशमी के पावन अवसर पर जल गंगा संवर्धन अभियान अंतर्गत राजगढ़ जिला प्रशासन द्वारा पर्यावरण संरक्षण, जल स्रोतों की स्वच्छता एवं जीवाश्म ईंधन मुक्त आवागमन को बढ़ावा देने हेतु विशेष जागरूकता पदयात्रा एवं साइकिल रैली आयोजित की गई। कार्यक्रम में विधायक राजगढ़ श्री अमर सिंह यादव, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत डॉ. इच्छित गढ़पाले, प्रदेश महामंत्री महिला मोर्चा श्रीमती मोना सुस्तानी, अपर कलेक्टर श्री प्रताप सिंह चौहान, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री के.एल. बंजारे, अनुविभागीय (राजस्व) अधिकारी श्रीमती निधि भारद्वाज, डिप्टी कलेक्टर डॉ. ज्योति राजोरे सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं नागरिक बड़ी संख्या में शामिल हुए।
*जिला प्रशासन की पहल बनी प्रेरणा*
*साइकिल और पैदल चलकर दिया ईंधन बचत एवं स्वस्थ जीवन का संदेश*
राजगढ़ जिला प्रशासन द्वारा आयोजित इस अभिनव आयोजन में अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों ने पेट्रोल-डीजल के न्यूनतम उपयोग और पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली को अपनाने का संदेश दिया।कुछ प्रतिभागी साइकिल पर, तो कई अधिकारी इलेक्ट्रिक वाहनों के माध्यम से यात्रा में शामिल हुए। विधायक राजगढ़ श्री यादव एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत डॉ. गड़पाले ने स्वयं साइकिल चलाकर पूरे काफिले का नेतृत्व किया। कार्यक्रम के माध्यम से प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के पर्यावरण संरक्षण एवं वैकल्पिक ऊर्जा आधारित परिवहन को बढ़ावा देने के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास किया गया।
*नेवज नदी तट पर श्रमदान कर दिया स्वच्छता और जल संरक्षण का संदेश*
*जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और पत्रकारों ने मिलकर किया कचरा निष्पादन*
पारायण चौक से प्रारंभ हुई यह जागरूकता यात्रा नेवज नदी तट पर पहुंचकर श्रमदान के साथ संपन्न हुई। जिला प्रशासन के नेतृत्व में सभी अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों एवं पत्रकारों ने नदी तट पर साफ-सफाई कर कचरा निष्पादन में सहयोग दिया तथा नदियों को स्वच्छ एवं प्रदूषण मुक्त रखने का संदेश दिया।कार्यक्रम के माध्यम से जल संरक्षण, स्वच्छता एवं जनभागीदारी का अनुकरणीय उदाहरण प्रस्तुत करते हुए राजगढ़ जिला प्रशासन ने समाज को पर्यावरण संरक्षण हेतु सकारात्मक संदेश दिया। साथ ही कार्यक्रम के अंत में सभी को स्वच्छता की शपथ भी दिलाई गई।
RCB vs GT: क्वालिफायर-1 में RCB का रिकॉर्ड शानदार, क्या इस बार टूटेगा ट्रॉफी का इंतजार?
IPL 2026 में किस्मत या संयोग? प्लेऑफ टीमों का अनोखा कनेक्शन आया सामने
आर्थिक बदहाली के बीच पाकिस्तान में आटे की किल्लत, आम जनता बेहाल
डैम विवाद पर सरकार सख्त, CM विजय ने कानूनी लड़ाई तेज करने को कहा
बांधवगढ़ में इंसानी हमले से जुड़े बाघ की मौत, वन विभाग अलर्ट
शेयर बाजार से जुड़ा बड़ा मामला, सेबी ने 7 लोगों पर की कार्रवाई
जहरखुरानी मामले का पर्दाफाश, मिर्जापुर से आरोपी गिरफ्तार
मॉनसून की जल्द एंट्री के संकेत! केरल में लगातार भारी बारिश
CM पद पर सस्पेंस के बीच सिद्धारमैया का बयान, दिल्ली रवाना होने से पहले क्या बोले?