*जल संरक्षण का संदेश लेकर श्रद्धा एवं जनभागीदारी के साथ मनाई गई गंगा दशमी* *नेवज मैया पूजन, चुनरी अर्पण एवं भव्य महाआरती में उमड़ा जनसैलाब* *जल गंगा संवर्धन अभियान अंतर्गत श्रमदान, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और जनजागरूकता कार्यक्रमों का हुआ आयोजन* *“वर्षा जल संचयन समय की सबसे बड़ी आवश्यकता” — राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री पंवार* *“पानी बचाना ही भविष्य बचाना है” — विधायक श्री यादव* कुलदीप सिंगी बाबा
*राजगढ़ 25 मई, 2026*
“जल है तो कल है” के संदेश के साथ जल गंगा संवर्धन अभियान अंतर्गत गंगा दशमी के पावन अवसर पर राजगढ़ में मां नेवज के तट पर श्रद्धा, आस्था एवं जनभागीदारी से भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में नेवज मैया पूजन, चुनरी अर्पण, महाआरती, श्रमदान, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों एवं जल संरक्षण जागरूकता गतिविधियों के माध्यम से नागरिकों को जल संवर्धन एवं स्वच्छता का संदेश दिया गया।कार्यक्रम का शुभारंभ प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) मछुआ कल्याण एवं मत्स्य विकास विभाग श्री नारायण सिंह पंवार द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर विधायक राजगढ़ श्री अमर सिंह यादव, भाजपा जिला अध्यक्ष श्री ज्ञान सिंह गुर्जर, प्रदेश महामंत्री महिला मोर्चा श्रीमती मोना सुस्तानी, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत डॉ. इच्छित गढ़पाले, अपर कलेक्टर श्री प्रताप सिंह चौहान, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री के.एल. बंजारे, अनुविभागीय (राजस्व) अधिकारी श्रीमती निधि भारद्वाज सहित जनप्रतिनिधिगण, अधिकारीगण एवं बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के प्रारंभ में अनुविभागीय (राजस्व) अधिकारी श्रीमती निधि भारद्वाज द्वारा जल गंगा संवर्धन अभियान की रूपरेखा एवं उद्देश्यों की जानकारी दी गई।उन्होंने जल स्रोतों के संरक्षण, स्वच्छता एवं जनसहभागिता की आवश्यकता पर प्रकाश डालते हुए नागरिकों से जल बचाने एवं आने वाली पीढ़ियों के लिए प्राकृतिक संसाधनों को सुरक्षित रखने का आह्वान किया। इस अवसर पर नन्हीं बालिकाओं द्वारा आकर्षक स्वागत नृत्य प्रस्तुत किया गया। वहीं विभिन्न सांस्कृतिक एवं समूह नृत्यों की मनोहारी प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम को भक्तिमय एवं सांस्कृतिक वातावरण से सराबोर कर दिया।मां नेवज के जयघोष एवं आरती के दौरान पूरा घाट श्रद्धा और उत्साह से गूंज उठा।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक राजगढ़ श्री यादव ने कहा कि प्रातः काल श्रमदान कार्यक्रम आयोजित कर स्वच्छता एवं जल संरक्षण का संदेश दिया गया तथा संध्या समय मां नेवज की पूजा-अर्चना एवं महाआरती की गई। उन्होंने कहा कि राजगढ़ नगर लंबे समय से नेवज नदी के जल से लाभान्वित होता आया है, इसलिए हम सभी का दायित्व है कि इस अमूल्य धरोहर के संरक्षण के लिए गंभीरता से कार्य करें।
उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में भूजल स्तर लगातार नीचे जा रहा है और बोरवेलों में पानी कम होता जा रहा है। ऐसे में “पानी बचाओ” का संदेश जन-जन तक पहुंचाना अत्यंत आवश्यक है। विधायक श्री यादव ने नागरिकों से अपील की कि नदी में सूखा कचरा न डालें तथा निर्धारित कुंडों में ही सामग्री विसर्जित करें, ताकि नदी की स्वच्छता एवं पवित्रता बनी रहे।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री पंवार ने कहा कि विश्व के कई देशों में पेयजल का गंभीर संकट है, जबकि मालवा क्षेत्र ऐतिहासिक रूप से जल संपन्न रहा है। किंतु वर्तमान समय में अत्यधिक दोहन एवं बदलते पर्यावरणीय परिस्थितियों के कारण जल स्तर लगातार कम हो रहा है। उन्होंने कहा कि पानी किसी फैक्ट्री में निर्मित नहीं किया जा सकता, इसलिए प्रत्येक व्यक्ति को जल संरक्षण को अपनी जिम्मेदारी समझना होगा। ग्लोबल वार्मिंग के कारण जल का वाष्पीकरण बढ़ रहा है, ऐसे में जितना भूजल निकाला जा रहा है, उतना ही जल पुनर्भरण भी आवश्यक है।
राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री पंवार ने वर्षा जल संचयन को वर्तमान समय की सबसे बड़ी आवश्यकता बताते हुए कहा कि घरों की छतों से बहने वाले वर्षा जल को संरक्षित कर रेन वाटर हार्वेस्टिंग अपनाई जाए। उन्होंने कहा कि आवश्यकता न होने पर पानी को व्यर्थ बहने से रोकना हमारी जीवनशैली का हिस्सा बनना चाहिए। उन्होंने कहा कि “नेवज हमारी मां के समान है। यदि हम जल स्रोतों को स्वच्छ और संरक्षित रखेंगे, तो आने वाली पीढ़ियां भी प्रकृति एवं जल संरक्षण के प्रति जागरूक और संवेदनशील बनेंगी।”
कार्यक्रम के अंत में गंगा दशमी के पावन अवसर पर एसडीआरएफ टीम द्वारा नेवज नदी पुल पर श्रद्धा एवं आस्था के साथ चुनरी चढ़ाकर विधिवत पूजन-अर्चन किया गया।राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री पंवार एवं उपस्थित अतिथियों ने मां नेवज की आराधना कर प्रदेश एवं क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की। इस अवसर पर कन्या पूजन कर बालिकाओं का सम्मान किया गया तथा उपस्थित नागरिकों के लिए स्वल्पाहार की व्यवस्था भी की गई। संपूर्ण कार्यक्रम श्रद्धा, जनसहभागिता एवं जल संरक्षण के संकल्प के साथ संपन्न हुआ।
केंद्र सरकार के 12 साल पूरे, BJP देशभर में चलाएगी विशेष जनसंपर्क अभियान
अशोकनगर के डायल-112 हीरोज
मनरेगा से बदली खेती की तस्वीर : खैराडीह में पक्की सिंचाई नाली बनी किसानों की जीवनरेखा
राजस्व प्रकरणों का तय समय-सीमा में हो निराकरण: राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा
आस्था, संस्कृति और विकास का संगम बनेगा खेड़ापति हनुमान लोक कॉरिडोर : मंत्री सारंग
वक्फ संपत्तियों से अतिक्रमण हटाने का कार्य ऐतिहासिक : मुख्यमंत्री डॉ.यादव
ओडिशा में BJD के भीतर असंतोष, देबाशीष बोले- मुझे बार-बार अपमानित किया गया
*जल संरक्षण का संदेश लेकर श्रद्धा एवं जनभागीदारी के साथ मनाई गई गंगा दशमी* *नेवज मैया पूजन, चुनरी अर्पण एवं भव्य महाआरती में उमड़ा जनसैलाब* *जल गंगा संवर्धन अभियान अंतर्गत श्रमदान, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और जनजागरूकता कार्यक्रमों का हुआ आयोजन* *“वर्षा जल संचयन समय की सबसे बड़ी आवश्यकता” — राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री पंवार* *“पानी बचाना ही भविष्य बचाना है” — विधायक श्री यादव* कुलदीप सिंगी बाबा
उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने भोरमदेव कॉरिडोर निर्माण का किया निरीक्षण, बैठक लेकर की प्रगति की गहन समीक्षा
राजनांदगांव का ग्राम घुपसाल बना मिसाल- कम पानी वाली फसलों से बढ़ा भू-जल स्तर, संकट से मिली मुक्ति