ऑपरेशन चक्षु - 360 अभियान को मिली नई मजबूती* *राजस्थान एवं गुना सीमा से लगे ग्राम किला अमरगढ़ में 16 हाईटेक सीसीटीवी कैमरे स्थापित* *सरपंच को प्रशस्ति-पत्र देकर किया सम्मानित* कुलदीप सिंगी बाबा
*
*राजगढ़ 24 जुलाई, 2026*
राजगढ़ पुलिस द्वारा संचालित "ऑपरेशन चक्षु - 360" अभियान के अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्रों में तकनीक आधारित सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल हुई है। राजस्थान एवं गुना जिले की सीमा से लगे ग्राम पंचायत किला अमरगढ़ में सुरक्षा की दृष्टि से 16 हाईटेक आईपी आधारित सीसीटीवी कैमरे स्थापित किए गए हैं, जिससे गांव में चौबीसों घंटे निगरानी सुनिश्चित होगी। कलेक्टर डॉ. गिरीश कुमार मिश्रा, पुलिस अधीक्षक श्री अमित तोलानी एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत राजगढ़ श्री आशीष जोशी ग्राम किला अमरगढ़ पहुंचे। जहां उन्होंने ऑपरेशन चक्षु - 360 के अंतर्गत स्थापित सीसीटीवी कैमरों एवं कंट्रोल रूम का निरीक्षण किया।
इस अवसर पर सरपंच श्री गजराज सिंह तंवर को ग्राम पंचायत द्वारा सुरक्षा के क्षेत्र में किए गए उत्कृष्ट नवाचार एवं ऑपरेशन चक्षु - 360 अभियान में उल्लेखनीय योगदान के लिए प्रशस्ति - पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। अधिकारियों ने ग्रामवासियों से संवाद कर उनकी समस्याएं एवं मांगें सुनीं तथा उनके निराकरण हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश देते हुए शीघ्र कार्यवाही का आश्वासन दिया। ग्राम पंचायत किला अमरगढ़ राजस्थान एवं गुना जिले की सीमा से लगा होने के कारण सुरक्षा की दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण एवं संवेदनशील क्षेत्र है। सीमावर्ती क्षेत्र होने के कारण यहां बाहरी व्यक्तियों एवं वाहनों की आवाजाही लगातार बनी रहती है। इसे ध्यान में रखते हुए ग्राम पंचायत द्वारा पुलिस के मार्गदर्शन में गांव के प्रमुख चौराहों, मार्गों एवं प्रवेश-निकास स्थलों पर 16 हाईटेक आईपी आधारित सीसीटीवी कैमरे स्थापित किए गए हैं।
ऑपरेशन चक्षु - 360 के अंतर्गत स्थापित यह सीसीटीवी नेटवर्क संपत्ति संबंधी अपराधों की रोकथाम एवं उनके त्वरित खुलासे में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। कैमरों के माध्यम से चोरी, वाहन चोरी, नकबजनी, लूट एवं अन्य संपत्ति संबंधी अपराधों में संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की पहचान, उनकी गतिविधियों पर सतत निगरानी तथा वैज्ञानिक एवं तकनीकी साक्ष्य प्राप्त करने में पुलिस को प्रभावी सहायता मिलेगी। किसी भी आपराधिक घटना की स्थिति में अपराधियों की शीघ्र पहचान एवं गिरफ्तारी सुनिश्चित करने में भी यह व्यवस्था अत्यंत उपयोगी सिद्ध होगी। पुलिस अधीक्षक श्री तोलानी ने ग्राम पंचायत किला अमरगढ़ की इस अभिनव पहल की सराहना करते हुए कहा कि जनसहभागिता से विकसित यह मॉडल ऑपरेशन चक्षु - 360 अभियान को नई मजबूती प्रदान करेगा तथा अन्य ग्राम पंचायतों के लिए भी प्रेरणास्रोत बनेगा।
ऑपरेशन चक्षु - 360 अभियान को मिली नई मजबूती* *राजस्थान एवं गुना सीमा से लगे ग्राम किला अमरगढ़ में 16 हाईटेक सीसीटीवी कैमरे स्थापित* *सरपंच को प्रशस्ति-पत्र देकर किया सम्मानित* कुलदीप सिंगी बाबा
असम में जलप्रलय जैसे हालात, 50 लोगों की मौत, ऊपरी जिलों में भारी तबाही
सिविल डिफेंस वालेंटियर्स के 7 दिवसीय प्रशिक्षण का शुभारंभ* *150 स्वयंसेवकों ने लिया प्रशिक्षण* कुलदीप सिंगी बाबा
US बेस के पास धमाकों के बाद हाई अलर्ट, वेस्ट बैंक हिंसा ने बढ़ाई बेचैनी
वार्ता का पहला दौर खत्म, इस्तीफे की मांग पर CJP और सरकार आमने-सामने
21 कर्मचारियों की बर्खास्तगी पर मचा बवाल, जेपी अस्पताल में तनावपूर्ण माहौल
अनुकंपा नियुक्ति मामले में छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, विवाहित बेटी के पक्ष में फैसला
समुद्री सीमा विवाद ने फिर बढ़ाया तनाव, चीन-फिलीपींस के बीच वॉटर कैनन बना वजह
रेल मंडल में स्काउट्स-गाइड्स की गतिविधियां तेज, टेस्टिंग कैंप का शुभारंभ