राजगढ़। खजांची परिवार द्वारा आयोजित अर्पण सक्सेना की सुपुत्री काम्या के नामकरण संस्कार समारोह के अवसर पर चित्रगुप्त सभा की कायस्थ महिला मंडल ने भारतीय जनता पार्टी की नवनियुक्त राजगढ़ जिलाध्यक्ष श्रीमती नीलम सक्सेना का साफा पहनाकर, शाल, श्रीफल, स्मृति चिन्ह एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर आत्मीय सम्मान किया।
इस अवसर पर उपस्थित समाजजनों ने श्रीमती नीलम सक्सेना को विश्व के सबसे बड़े राजनीतिक दल भारतीय जनता पार्टी के राजगढ़ जिला अध्यक्ष पद पर मनोनीत होने पर शुभकामनाएं देते हुए उनका अभिनंदन किया तथा पार्टी नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष श्रीमती नीलम सक्सेना ने कहा कि महिलाओं की सक्रिय भागीदारी से संगठन और अधिक मजबूत होगा तथा समाज के विकास में सभी की सहभागिता आवश्यक है। समारोह में कायस्थ समाज राजगढ़ के जिलाध्यक्ष राकेश सक्सेना विशेष रूप से उपस्थित रहे।
सम्मान समारोह में चित्रगुप्त सभा महिला मंडल की ओर से श्रीमती चंपादेवी सक्सेना, हेमलता सक्सेना, मंजुलता देवी, चंद्रकला देवी, ममता सक्सेना, उमा सक्सेना, कीर्ति सक्सेना, प्रीति सक्सेना, नीलू सक्सेना, रचना सक्सेना, माला देवी, सुनीता देवी एवं संगीता सक्सेना सहित अनेक महिलाओं की गरिमामयी उपस्थिति रही।
आयोजन में प्रदीप सक्सेना, ललित सक्सेना, राजीव सक्सेना, हेमंत सक्सेना, योगेंद्र सक्सेना, अंकित सक्सेना, अर्पण सक्सेना, प्रकाश सक्सेना एवं सुरेश सक्सेना सहित आयोजन समिति के सदस्यों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।