राजगढ़। अखिल भारतीय कायस्थ महासभा मध्य प्रांत के प्रांतीय अध्यक्ष सुनील श्रीवास्तव, संगठन मंत्री कैलाश सक्सेना एवं प्रांतीय सचिव श्याम बाबू सक्सेना के निर्देशानुसार तथा जिलाध्यक्ष राकेश सक्सेना एवं श्रीमती प्रमिला सक्सेना के मार्गदर्शन में राजगढ़ जिला टीम द्वारा जिले के विभिन्न स्थानों पर 22 शोकाकुल परिवारों में पहुंचकर रंग डालने की परंपरा का निर्वहन किया गया।
जिला टीम ने नरसिंहगढ़ (4), अंदलहेड़ा (1), झाड़ला (1), मंडावर (2), नहली (1), मिर्जापुर (1), तलेन (1), अमलार (1), पानिया (1), पचोर (1), मिट्टनपुर (1), सारंगपुर (1), ब्यावरा (2) एवं राजगढ़ (4) सहित कुल 22 शोकाकुल परिवारों में पहुंचकर दिवंगतजनों के चित्र पर माल्यार्पण कर रंग, गुलाल एवं पताशा अर्पित किए।
राजगढ़ में राजेंद्र सक्सेना (नगर अध्यक्ष), दुष्यंत भटनागर (तहसील अध्यक्ष), हृदय सक्सेना, अशोक सक्सेना, निर्मल श्रीवास्तव, अनुराग श्रीवास्तव, श्रीमती ममता सक्सेना (प्रांतीय प्रतिनिधि) एवं श्रीमती कुसुम भटनागर, श्रीमती कमला सक्सेना उपस्थित रहीं।
नरसिंहगढ़ में मनोज सक्सेना (प्रांतीय प्रतिनिधि), जितेंद्र सक्सेना (नगर अध्यक्ष), विष्णु सक्सेना (पूर्व अध्यक्ष), जगमोहन सक्सेना, सुभाष सक्सेना एवं नरेंद्र सक्सेना शामिल हुए।अंदलहेड़ा में एडवोकेट आशीष सक्सेना, सारंगपुर में राजेश सक्सेना (तहसील अध्यक्ष) एवं ओम सक्सेना जिला संरक्षक पचोर में अरुण सक्सेना (तहसील प्रभारी), पानिया में रमेश सक्सेना, कृष्णस्वरूप सक्सेना मिट्टनपुर में शाश्वत सक्सेना, मिर्जापुर में कपिल सक्सेना, अमलार में नरेंद्र सक्सेना, तलेन में जितेंद्र सक्सेना (तहसील अध्यक्ष) एवं युवा चेतन स्वरूप माथुर (तहसील प्रभारी), नहली में रामबाबू सक्सेना (प्रांतीय कार्यकारिणी सदस्य), झाड़ला व मंडावर में राकेश सक्सेना (जिलाध्यक्ष) एवं संजय सक्सेना (तहसील प्रभारी), तथा ब्यावरा में अशोक सक्सेना (प्रांतीय प्रतिनिधि) एवं दीपक सक्सेना (नगर अध्यक्ष) के नेतृत्व में कार्यक्रम संपन्न हुआ।
जिलाध्यक्ष राकेश सक्सेना ने बताया कि जिला टीम का गठन कर सभी स्थानों पर पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों के प्रति समाज की संवेदना व्यक्त की गई तथा दिवंगत आत्माओं को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। समाज द्वारा वर्षों से निभाई जा रही रंग डालने की परंपरा का विधिवत पालन किया गया। यम द्वितीया को जिले में सभी कायस्थ बंधु अपने अपने घरों में कलम दवात पूजन कर आराध्य भगवान चित्रगुप्त जी की विधिवत आरती कर महाप्रसादी वितरण की जावेगी।