कुलदीप सिंगी बाबा 

 *

 *राजगढ़ 11 मार्च, 2026* 

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस आयोजन के क्रम में कार्यपालक अध्यक्ष मध्यप्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर न्यायाधीश म.प्र. उच्च न्यायालय न्यायमूर्ति श्रीमती अनुराधा शुक्ला, अध्यक्ष, आंतरिक शिकायत समिति, उच्च न्यायालय मध्यप्रदेश की अध्यक्षता में समस्त जिला एवं तहसील न्यायालयों में पदस्थ महिला न्यायिक अधिकारियों हेतु ऑनलाईन माध्यम से कार्यक्रम आयोजित किये जाने के निर्देशानुसार जिला न्यायालय राजगढ़ के सभाकक्ष में जिला न्यायालय राजगढ़ में पदस्थ समस्त न्यायिक अधिकारियों की उपस्थिति में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर एक ऑनलाईन कार्यक्रम आयोजित किया गया।

इस अवसर अध्यक्ष द्वारा महिलाओं से संबंधित अन्य कानूनी विषयों व अधिकारों पर भी चर्चा की गई। कार्यक्रम में महिला न्यायिक अधिकारियों सहित प्रधान जिला न्यायाधीश एवं अन्य समस्त वरिष्ठ एवं कनिष्ठ न्यायाधीषगण भी उपस्थित रहे। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिला न्यायिक अधिकारियों हेतु कार्यक्रम जिला न्यायालय, राजगढ़ सहित तहसील न्यायालय- ब्यावरा, नरसिंहगढ़ एवं सारंगपुर में पदस्थ महिला न्यायिक अधिकारियों हेतु भी माननीय म.प्र. उच्च न्यायालय के माध्यम से ऑनलाईन आयोजित किया गया। कार्यक्रम के आयोजन उपरांत सहभागी न्यायिक अधिकारियों के सम्मान स्वरूप भारत के संविधान की प्रस्तावना वितरित कर सम्मान किया गया।