नौकरी व पशुपालन लोन दिलाने के नाम पर ठगी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, लगभग 70 लाख रुपये की धोखाधड़ी का मामला सामने आया*
**थाना – कोतवाली राजगढ़,
*कुलदीप सिंगी बाबा
पुलिस अधीक्षक राजगढ़ **श्री अमित तोलानी (भा.पु.से.)** के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक **श्री के.एल. बंजारे** तथा एसडीओपी राजगढ़ **श्री अरविंद सिंह** के मार्गदर्शन में थाना कोतवाली राजगढ़ पुलिस द्वारा नौकरी एवं पशुपालन लोन दिलाने के नाम पर बेरोजगार युवकों से लाखों रुपये की धोखाधड़ी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है।
*घटना का विवरण* –
थाना कोतवाली राजगढ़ में आवेदक **सुनील पिता शिवनारायण नागर निवासी वार्ड नं. 14 बाराद्वारी राजगढ़** की रिपोर्ट पर **अपराध क्रमांक 127/2026 धारा 318(4) बीएनएस** तथा आवेदक **नानूराम पिता अमरलाल सुतार निवासी बाराद्वारी राजगढ़** की रिपोर्ट पर **अपराध क्रमांक 129/2026 धारा 318(4) बीएनएस** पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
विवेचना के दौरान सामने आया कि आरोपी **बंटी उर्फ कृष्ण मोहन वर्मा पिता रतनलाल वर्मा निवासी बाराद्वारी राजगढ़** लोगों को यह विश्वास दिलाता था कि उसकी **भोपाल स्थित वल्लभ भवन में वरिष्ठ अधिकारियों से अच्छी पहचान है** तथा वह **वन विभाग में नौकरी लगवा सकता है**। आरोपी द्वारा इसी बहाने बेरोजगार युवकों से लाखों रुपये लिये गये।
आरोपी पीड़ितों को कई बार **भोपाल के वल्लभ भवन** लेकर जाता था और उन्हें बाहर बैठाकर यह कहता था कि अधिकारियों से बात हो गई है और जल्द ही नौकरी की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी। इस प्रकार आरोपी लंबे समय तक झूठे आश्वासन देकर लोगों को गुमराह करता रहा।
इसके अतिरिक्त आरोपी द्वारा कुछ व्यक्तियों को **नाबार्ड के माध्यम से लगभग 1 करोड़ 35 लाख रुपये का पशुपालन लोन स्वीकृत करवाने** का झांसा देकर भी उनसे रुपये लिये गये।
*बेरोजगार युवकों को बनाया निशाना*–
विवेचना में यह भी सामने आया कि आरोपी द्वारा मुख्य रूप से **आर्थिक रूप से कमजोर बेरोजगार युवकों को नौकरी व लोन दिलाने का झांसा देकर उनसे रुपये प्राप्त किये गये**।
प्रारंभिक विवेचना में आरोपी के विरुद्ध अन्य आवेदन भी प्राप्त हुए हैं जिसमें **लगभग 70 लाख रुपये की धोखाधड़ी** करना सामने आया है, जिसकी जांच जारी है।
*महंगे शौक व लग्ज़री लाइफ के लिए करता था ठगी* –
विवेचना में यह तथ्य भी सामने आया है कि आरोपी बेरोजगार युवकों से ठगी कर प्राप्त धनराशि का उपयोग अपने **महंगे शौक एवं लग्जरी लाइफ** के लिए करता था तथा उसी धन से घरेलू व इलेक्ट्रॉनिक सामान खरीदा गया था।
*पुलिस कार्यवाही* –
मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना कोतवाली राजगढ़ पुलिस द्वारा आरोपी की तलाश की जा रही थी। आरोपी **काफी शातिर प्रवृत्ति का है और लंबे समय से लोगों को झूठे आश्वासन देकर धोखाधड़ी कर रहा था**, किन्तु राजगढ़ पुलिस द्वारा सतत प्रयास कर **दिनांक 01.03.2026 को आरोपी बंटी उर्फ कृष्ण मोहन वर्मा को गिरफ्तार किया गया।**
**राजगढ़ पुलिस द्वारा प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए त्वरित कार्रवाई की गई है तथा आवेदकों को न्याय दिलाने में कोई कसर नहीं छोड़ी गई है।** आरोपी को न्यायालय में पेश कर **न्यायालय की अनुमति से वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।**
*जप्ती / बरामदगी*–
पुलिस द्वारा आरोपी से निम्न मशरुका जप्त किया गया –
* नगद राशि **90,000 रुपये**
* **ESAF बैंक में 5,25,000 रुपये के गोल्ड लोन पर होल्ड लगवाया गया**
* **अन्य प्रकरण में 30,000 रुपये नगद तथा सोने की अंगूठी एवं कान के टॉप्स जप्त किये गये**
* **ज्वैलरी के बिल**
* आरोपी द्वारा ठगी के पैसों से खरीदे गये घरेलू इलेक्ट्रॉनिक सामान –
* **02 ए.सी.**
* **02 एलईडी टीवी**
* **01 वाशिंग मशीन**
* **01 कुलर**
* **01 फ्रिज**
उपरोक्त घरेलू इलेक्ट्रॉनिक सामान की **अनुमानित कीमत लगभग 2,53,000 रुपये** है, जिसे आरोपी द्वारा बेरोजगार युवकों से धोखाधड़ी कर प्राप्त पैसों से खरीदा गया था।
*पुलिस की अपील* –
जिला पुलिस राजगढ़ आम नागरिकों से अपील करती है कि **सरकारी नौकरी या लोन दिलाने के नाम पर किसी भी व्यक्ति को रुपये देने से पहले उसकी सत्यता अवश्य जांच लें।** यदि किसी अन्य व्यक्ति के साथ भी आरोपी द्वारा इस प्रकार की धोखाधड़ी की गई हो तो वह थाना कोतवाली राजगढ़ में संपर्क कर सकता है।
**जिला पुलिस राजगढ़ आमजन के हितों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है तथा इस प्रकार की धोखाधड़ी करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।**
LPG संकट से होटल कारोबार प्रभावित, सागर गैरें ने बदला तरीका
राज्यसभा सीट के लिए एमपी में सियासी गणित पर सबकी नजर
बिहार विधानसभा चुनाव: बीजेपी का खजाना भारी, 89 सीटों पर विजय और 146.71 करोड़ का खर्च
भारत में ईंधन संकट की अफवाहों पर हरदीप पुरी का जवाब
नौकरी व पशुपालन लोन दिलाने के नाम पर ठगी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, लगभग 70 लाख रुपये की धोखाधड़ी का मामला सामने आया*
रेस्टोरेंट संचालक बोले—LPG की किल्लत पूरे देश की समस्या