सड़क दुर्घटना में सूचना मिलते ही पुलिस की त्वरित कार्रवाई, डायल 112 व शासकीय वाहनों से घायलों को पहुंचाया अस्पताल* कुलदीप सिंगी बाबा
*
*
थाना करनवास क्षेत्र अंतर्गत दिनांक 24.04.2026 को प्रातः करीब 03:30 बजे आजाद पेट्रोल पंप के पास पचोर-ब्यावरा रोड (NH-52) पर बस एवं ट्रक के बीच दुर्घटना घटित हुई।
फरियादी नवलकिशोर शर्मा द्वारा रिपोर्ट किया गया कि बस क्रमांक AS-01 QC-2691 इंदौर से आगरा जा रही थी, जिसमें लगभग 38 यात्री सवार थे। रास्ते में एक ट्रक क्रमांक UP93 BT4807 को चालक द्वारा सड़क पर बिना संकेतक/लाइट के लापरवाहीपूर्वक खड़ा कर दिया गया था, जिससे बस पीछे से टकरा गई। दुर्घटना में बस हेल्पर कल्लू उर्फ परमानंद राजपूत की उपचार के दौरान मृत्यु हो गई तथा लगभग 27-28 यात्री घायल हुए हैं।
*सूचना मिलते ही पुलिस व डायल 112 की त्वरित मानवीय कार्यवाही*
घटना की सूचना प्राप्त होते ही पुलिस अधीक्षक श्री अमित तोलानी एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री के. एल. बंजारे के निर्देशन में, SDOP ब्यावरा श्री प्रकाश शर्मा, TI ब्यावरा श्री वीरेन्द्र धाकड़, SHO देहात ब्यावरा श्री प्रवीण जाट एवं TI करनवास श्रीमती संगीता शर्मा के नेतृत्व में पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची।
थाना पचोर, देहात ब्यावरा, करनवास, ब्यावरा सिटी की डायल 112 टीम द्वारा तुरंत राहत कार्य प्रारंभ किया गया।
डायल 112 वाहनों से 108 एम्बुलेंस का इंतजार किए बिना घायलों को तुरंत सिविल अस्पताल ब्यावरा पहुंचाया गया।
इसके अतिरिक्त थाना देहात ब्यावरा, करनवास, ब्यावरा सिटी, एसडीओपी ब्यावरा पुलिस के शासकीय वाहनों से भी घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया।
पश्चात 108 एम्बुलेंस पहुंचने पर शेष घायलों को भी एम्बुलेंस के माध्यम से अस्पताल पहुंचाया गया।
पुलिस की इस त्वरित, संवेदनशील एवं मानवीय कार्यवाही के कारण घायलों को समय पर उपचार उपलब्ध हो सका।
*प्रकरण दर्ज*
थाना करनवास में अप.क्र. 57/2026 धारा 281, 125(ए), 125(बी), 106(1) बीएनएस एवं 184 मोटर व्हीकल एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है
*जनसंदेश*
राजगढ़ पुलिस द्वारा पुनः यह सिद्ध किया गया है कि आपातकालीन परिस्थितियों में पुलिस एवं डायल 112 सेवा त्वरित सहायता एवं जनसेवा के लिए सदैव तत्पर है।
सभी वाहन चालकों से अपील है कि सड़क पर वाहन खड़ा करते समय आवश्यक संकेतक/लाइट का उपयोग अवश्य करें।
*सोशल मीडिया हैंडल (राजगढ़ पुलिस)*
📘 Facebook: https://www.facebook.com/RJHSP
📸 Instagram: https://www.instagram.com/sp_rjh/
🐦 X (Twitter): https://x.com/RajgarhSp
राजगढ़ पुलिस – आपकी सुरक्षा, हमारा संकल्प 🚔
एमपी में 2025 बैच के IAS अधिकारियों की पोस्टिंग, प्रशासन को मिले नए चेहरे
किसानों के लिए खुशखबरी, 9 मई तक कर सकेंगे स्लॉट बुकिंग, खरीदी जारी
हीटवेव का कहर जारी, 10 राज्यों में अलर्ट, IMD ने जारी की चेतावनी
मध्य प्रदेश में 'सूर्यदेव' के तेवर तल्ख: 44 डिग्री के पार पहुंचा पारा, 22 जिलों में 'लू' का अलर्ट
AAP की नींव में संघर्ष, केजरीवाल बोले- 9 किलो तक कम हो गया था वजन
पुलिस ऑपरेशन सफल, 47 माओवादी सरेंडर, भारी मात्रा में हथियार बरामद