मन की बात’ के 133वें एपिसोड का सामूहिक श्रवण, नवनियुक्त मंडल अध्यक्ष का स्वागत.
अटल बिहारी वाजपेयी शक्ति केंद्र अंतर्गत बूथ क्रमांक 113, वार्ड नंबर 08 किशनगढ़ (बड़ा पुल) पर बूथ सदस्य श्रीमती संतोष महेश पुष्पद के निवास पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 133वें एपिसोड का सामूहिक श्रवण किया गया।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री के विचारों को ध्यानपूर्वक सुना और उन्हें प्रेरणादायक बताया। इस अवसर पर बूथ अध्यक्ष महेंद्र प्रजापति, बूथ प्रभारी एवं पूर्व दरगाह सदर मोहम्मद शफीक खान, शक्ति केंद्र के सह संयोजक एवं पूर्व पार्षद पंडित ओम प्रकाश शर्मा तथा ‘मन की बात’ के प्रभारी महेश पुष्पद (मास्टर साहब) सहित अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला महामंत्री इरफान मेवाती मौजूद रहे।
कार्यक्रम में नवनियुक्त मंडल अध्यक्ष सचिन मौर्य एवं नगर पालिका अध्यक्ष विनोद साहू का संयुक्त रूप से पुष्पवर्षा कर, साफा एवं श्रीफल भेंट कर स्वागत किया गया।
कार्यक्रम में बूथ प्रभारी मोहम्मद शफीक खान ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार द्वारा महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देने के उद्देश्य से संसद में विधेयक प्रस्तुत किया गया था। इस विधेयक का उद्देश्य महिलाओं को राजनीति में अधिक भागीदारी दिलाना था, लेकिन विपक्षी दलों ने इसका विरोध करते हुए इसे पारित नहीं होने दिया उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्ष के इस रुख से महिलाओं को सशक्त बनाने की दिशा में उठाया गया एक महत्वपूर्ण कदम बाधित हुआ है।
मध्यप्रदेश पुलिस की नशे के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई
“सेवा निवृत्ति के बाद भी सेवा का जज़्बा हमेशा जीवित रहता है” — डीजीपी कैलाश मकवाणा
मन की बात’ के 133वें एपिसोड का सामूहिक श्रवण, नवनियुक्त मंडल अध्यक्ष का स्वागत.
पत्नी की हत्या कर शव बोरी में छुपाया, आरोपी ने कबूला जुर्म
बंगाल चुनाव के बीच ED का एक्शन, कई ठिकानों पर छापेमारी