पुलिस मुख्यालय के निर्देशन में मध्य प्रदेश पुलिस द्वारा पूरे प्रदेश में सड़क सुरक्षा को बढ़ावा देने हेतु चलाए जा रहे विशेष हेलमेट अभियान के अंतर्गत, जिला राजगढ़ में व्यापक जनजागरूकता गतिविधियाँ संचालित की जा रही हैं।

यह अभियान पुलिस अधीक्षक राजगढ़ श्री अमित तोलानी (भा.पु.से.) की विशेष पहल के रूप में संचालित किया जा रहा है, जिसके अंतर्गत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के.एल. बंजारे के निर्देशन में जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में सामूहिक विवाह सम्मेलनों के माध्यम से नवविवाहित जोड़ों को हेलमेट वितरित कर यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया गया।

*थाना-वार प्रमुख गतिविधिया*

*थाना कालीपीठ*
थाना प्रभारी उनि. जितेन्द्र अजनारे के नेतृत्व में ग्राम महाबल में आदर्श भील-भिलाला ठाकुर समाज के सामूहिक विवाह सम्मेलन में 17 नवविवाहित जोड़ों को हेलमेट प्रदान किए गए। साथ ही सुरक्षित वाहन संचालन हेतु हेलमेट पहनने की अपील की गई।

*थाना जीरापुर*
थाना प्रभारी हुकुम सिंह मीना द्वारा ग्राम मेनाखेड़ी में राठौर समाज के सामूहिक विवाह सम्मेलन में 60 जोड़ों को हेलमेट वितरित किए गए। इस अवसर पर यातायात नियमों के पालन हेतु विस्तृत समझाइश दी गई।

*थाना राजगढ़*
थाना प्रभारी मंजू मखेनिया के नेतृत्व में ग्राम छगोड़ा में गुर्जर समाज के सामूहिक विवाह सम्मेलन में 37 जोड़ों को हेलमेट प्रदान कर सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया।

*थाना खिलचीपुर*
थाना प्रभारी कमल सिंह गहलोत द्वारा आयोजित कार्यक्रम में अखिल भारतीय सोंधिया राजपूत समाज के सामूहिक विवाह सम्मेलन में 55 नवविवाहित जोड़ों को हेलमेट वितरित किए गए। सभी को हेलमेट उपयोग की महत्ता बताते हुए यातायात नियमों के पालन का संदेश दिया गया।

*थाना खुजनेर*
थाना प्रभारी रवि ठाकुर के नेतृत्व में ग्राम लिम्बोदा में किरार समाज के सामूहिक विवाह सम्मेलन में 20 जोड़ों को हेलमेट वितरित किए गए एवं सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया।

*थाना ब्यावरा शहर*
थाना प्रभारी वीरेन्द्र सिंह धाकड़ के नेतृत्व में ग्राम निवानिया में आयोजित यादव समाज के सामूहिक विवाह सम्मेलन में 125 नवविवाहित जोड़ों को हेलमेट वितरित किए गए।

*विशेष सहभागिता*

खिलचीपुर एवं खुजनेर में आयोजित कार्यक्रमों में राजगढ़ विधायक श्री अमर सिंह यादव भी सम्मिलित हुए तथा नवदंपतियों को हेलमेट पहनकर सुरक्षित जीवन की शुरुआत करने का संदेश दिया।

*सामाजिक सहभागिता से मजबूत होता अभियान*

इस अभियान की विशेषता यह रही कि विभिन्न सामाजिक संगठनों एवं समाज समितियों के सक्रिय सहयोग से सामूहिक विवाह जैसे पावन अवसरों को सड़क सुरक्षा के संदेश से जोड़ा गया। नवदंपतियों को हेलमेट प्रदान कर उनके वैवाहिक जीवन की शुरुआत सुरक्षा और जिम्मेदारी के संकल्प के साथ कराई गई।

*पुलिस की अपील*

*“राजगढ़ पुलिस का अभियान – हेलमेट पहने हर इंसान”*

जिला पुलिस राजगढ़ द्वारा आमजन से अपील की गई है कि—
 दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट अवश्य पहनें
 यातायात नियमों का पालन कर स्वयं एवं परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करें
 “हेलमेट – सुरक्षा की पहली शर्त” को अपने जीवन का हिस्सा बनाएं

*सोशल मीडिया पर जुड़े रहें*

फेसबुक : https://www.facebook.com/RJHSP
इंस्टाग्राम : https://www.instagram.com/sp_rjh/
एक्स (ट्विटर) : https://x.com/RajgarhSp

— जिला पुलिस राजगढ़ (म.प्र.)

✨ *राजगढ़ पुलिस – आपकी सुरक्षा, हमारा संकल्प* ✨