नगरीय निकायों की समीक्षा बैठक सम्पन्न* *सार्थक उपस्थिति के आधार पर वेतन भुगतान के निर्देश* *लापरवाही पर कड़ी कार्रवाई के संकेत* कुलदीप सिंगी बाबा
*
*राजगढ़ 02 मई, 2026*
कलेक्टर डॉ. गिरीश कुमार मिश्रा की अध्यक्षता में शनिवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिले की समस्त नगरीय निकायों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में नगरीय प्रशासन से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तार से समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। कलेक्टर डॉ. मिश्रा ने निर्देशित किया कि सभी नगरीय निकायों एवं नगर परिषदों में कर्मचारियों का वेतन केवल उनकी सार्थक उपस्थिति के आधार पर ही किया जाए।
उन्होंने विशेष रूप से नगरीय निकाय राजगढ़ एवं ब्यावरा में इस व्यवस्था का पालन न किए जाने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए संबंधित अधिकारियों को पिछले दो माह के वेतन बिल सहित संपूर्ण फाइल प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। स्वच्छता सर्वेक्षण की समीक्षा के दौरान कलेक्टर डॉ. मिश्रा ने कहा कि सभी नगरीय निकाय निर्धारित सभी पैरामीटर पर गंभीरता से कार्य करें। पिछले वर्ष जिन बिंदुओं पर कम अंक प्राप्त हुए थे, उनमें तत्काल सुधार लाने के निर्देश दिए गए।
उन्होंने जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत सभी मुख्य नगर पालिका अधिकारियों को निर्देशित किया कि क्षेत्र के कुएं एवं बावड़ियों की नियमित साफ-सफाई एवं रंगाई-पुताई सुनिश्चित करें। साथ ही ग्रीष्मकाल को दृष्टिगत रखते हुए सभी नगरीय निकायों में पेयजल व्यवस्था सुचारु एवं सुदृढ़ बनाए रखने के निर्देश दिए, ताकि कहीं भी पानी की समस्या उत्पन्न न हो।
बैठक में प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 2.0 की निकायवार समीक्षा भी की गई।कलेक्टर डॉ. मिश्रा ने प्रधानमंत्री आवास योजना 1.0 में प्रगति संतोषजनक न होने पर ब्यावरा, पचोर एवं सारंगपुर के संबंधित सब इंजीनियरों को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। बैठक में पीओ डूडा श्री साहू सहित जिले के सभी नगरी निकायों के मुख्य नगर पालिका अधिकारी उपस्थित रहे।
नई शिक्षा पहल, कोर्स में मोदी तत्व और RSS इतिहास शामिल
दोनों देशों के बीच बढ़ता भरोसा, रणनीतिक साझेदारी को मिला नया आयाम
सैंकड़ों करोड़ की धोखाधड़ी का आरोपी कमलेश पारेख भारत लाया गया
नीट परीक्षा की तैयारियों को लेकर मॉक ड्रिल आयोजित* *कलेक्टर डॉ. मिश्रा एवं पुलिस अधीक्षक श्री तोलानी ने व्यवस्थाओं का लिया जायजा, दिए आवश्यक निर्देश* कुलदीप सिंगी बाबा
नगरीय निकायों की समीक्षा बैठक सम्पन्न* *सार्थक उपस्थिति के आधार पर वेतन भुगतान के निर्देश* *लापरवाही पर कड़ी कार्रवाई के संकेत* कुलदीप सिंगी बाबा
₹100 में पार्लर जैसा ग्लो, जानें आसान स्किन केयर रूटीन
Rohit Sharma और Virat Kohli से आगे निकले केएल राहुल
भारत का मेडिकल टूरिज्म सेक्टर तेजी से बढ़ेगा, अगले 5 साल में दोगुना
एडवेंचर टूरिज्म में सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए राज्यव्यापी ऑडिट शुरू