सफलता की कहानी
*"
*राजगढ़ 21 मई, 2026*
प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय राजगढ़ के छात्र श्री धर्मेंद्र सोलंकी का चयन मध्य प्रदेश विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड में सहायक ग्रेड-3 पद पर होने पर महाविद्यालय में हर्ष का वातावरण है। श्री सोलंकी के पिता श्री प्यारेलाल सोलंकी, जो प्राथमिक विद्यालय फतेहपुर में प्राथमिक शिक्षक हैं, तथा माता श्रीमती अनोखी बाई एक गृहिणी है। साधारण पारिवारिक पृष्ठभूमि से आने वाले श्री सोलंकी ने निरंतर मेहनत, अनुशासन और सकारात्मक सोच के साथ यह उपलब्धि प्राप्त की। विद्यार्थी ने महाविद्यालय के संसाधनों का उपयोग एवं सतत संपर्क बनाए रखते हुए अपने लक्ष्य की ओर निरंतर प्रयास किया और अंततः सफलता हासिल की।
श्री सोलंकी ने बताया कि उनका अंतिम उद्देश्य केवल नौकरी तक सीमित नहीं, बल्कि आगे निरंतर अध्ययन एवं तैयारी करते हुए मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता प्राप्त कर किसी वरिष्ठ प्रशासनिक पद पर चयनित होना है। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता, शिक्षकों एवं महाविद्यालय के मार्गदर्शन को दिया। महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. वी.बी. खरे ने बधाई देते हुए कहा कि “सफलता उन्हीं को मिलती है जो कठिन परिस्थितियों में भी अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित रहते हैं। महाविद्यालय परिवार की ओर से छात्र को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि ग्रामीण परिवेश से निकलकर प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता प्राप्त करना युवाओं के आत्मविश्वास और परिश्रम का उत्कृष्ट उदाहरण है। यह सफलता महाविद्यालय के विद्यार्थियों के लिए प्रेरणादायक संदेश है कि निरंतर अध्ययन, सकारात्मक सोच और दृढ़ संकल्प से किसी भी लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है।
दिल्ली एयरपोर्ट पर इबोला को लेकर विशेष अलर्ट, प्रभावित देशों से आने वालों की होगी जांच
कांग्रेस पर बरसे पीयूष गोयल, बोले- वोट बैंक की राजनीति में देशहित भूला विपक्ष
सफलता की कहानी
रणजी ट्रॉफी में विकेटों की बारिश, फिर भी टीम इंडिया में नहीं मिली जगह
पहलगाम आतंकी हमले में बड़ा खुलासा, ‘लंगड़ा’ ने रची थी साजिश; 26 जानें बचने का दावा
मॉनसून की एंट्री डेट आई सामने, इस बार समय से पहले होगी बारिश
CSK फैंस को बड़ा झटका! अहम मुकाबले से पहले रांची पहुंचे धोनी
अपने ही बूथ में ममता बनर्जी की हार, भवानीपुर से आई चौंकाने वाली तस्वीर
रिश्वतखोरी के आरोप में CGST के दो अधिकारी गिरफ्तार, CBI ने किया बड़ा खुलासा