असाधारण कार्य निष्पादन के लिए *एमपी ट्रांसको राजगढ़ के एई नीलेश बास्त्री जबलपुर में सम्मानित*
*
*राजगढ़ 27 अगस्त, 2025*
220 केवी उपकेंद्र राजगढ़ में विगत रबी सीजन के दौरान अचानक फेल हुए पावर ट्रांसफार्मर को मात्र 10 दिनों के न्यूनतम संभव समय में बदलकर नये, अधिक क्षमता वाले पावर ट्रांसफार्मर को स्थापित कर ऊर्जीकृत करने के उल्लेखनीय कार्य हेतु राजगढ़ में पदस्थ सहायक अभियंता (एई) श्री नीलेश बास्त्री को जबलपुर मुख्यालय पर सम्मानित किया गया।
रबी सीजन के बीच 220 केवी सबस्टेशन राजगढ़ (ब्यावरा) में स्थापित दो में से एक 40 एम व्ही ए क्षमता के पावर ट्रांसफार्मर के फेल हो जाने से क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति प्रभावित हो गई थी। किसानों को सिंचाई हेतु समय पर पर्याप्त विद्युत उपलब्ध कराना बड़ी चुनौती बन गया था। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए ऊर्जा मंत्री श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर के निर्देश पर उच्च प्रबंधन ने तत्काल निर्णय लेते हुए एक अन्य उपकेंद्र के लिए आवंटित ट्रांसफार्मर को मार्ग से ही राजगढ़ के लिए डायवर्ट कर दिया।
*मात्र 10 दिनों में बदल डाला ट्रांसफार्मर*।
राजगढ़ सबस्टेशन में पदस्थ एई श्री नीलेश बास्त्री ने पुराने ट्रांसफार्मर को डिस्मेंटल कर नए ट्रांसफार्मर की स्थापना का चुनौतीपूर्ण कार्य प्रारंभ किया। अपनी कार्यकुशलता, लगन और तकनीकी दक्षता से मात्र 10 दिनों में अधिक क्षमता 50 एम व्ही ए का नया पावर ट्रांसफार्मर स्थापित कर उसे ऊर्जीकृत कर दिया।
सामान्यतः इस प्रकार का कार्य पूरा होने में कम से कम एक माह का समय लगता है, लेकिन उनकी असाधारण कार्यक्षमता के कारण अल्प समय में ही क्षेत्र की बिजली आपूर्ति पुनः सुचारू हो सकी।
*जबलपुर में प्रबंध संचालक ने किया सम्मानित*
इस विशेष उपलब्धि के लिए जबलपुर मुख्यालय में आयोजित समारोह में मध्यप्रदेश पावर ट्रांसमिशन कंपनी के प्रबंध संचालक श्री सुनील तिवारी ने एई श्री नीलेश बास्त्री को मध्यप्रदेश के सभी वरिष्ठ कंपनी अधिकारियों की उपस्थिति में सिल्वर मेडल, नगद पुरस्कार और प्रशस्ति पत्र भेंट कर सम्मानित किया।
*
*ऑपरेशन “मनी बैक” : सायबर धोखाधड़ी पर त्वरित प्रहार, 3,01,193 रुपए की शत-प्रतिशत राशि मात्र 6 दिवस में पीड़ित को वापस**कुलदीप सिंगी बाबा
पुलिस परिवारों के सशक्तिकरण की दिशा में पहल — मशरूम फार्मिंग कार्यशाला आयोजित*कुलदीप सिंगी बाबा
सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर टिकी सबकी नजर
खतरनाक तरीके से झूल रही लाइन बनी हादसे की वजह
*जनगणना 2027 प्रथम चरण मकान सूचीकरण हेतु जिले में 23 चार्ज अधिकारी नियुक्त* कुलदीप सिंगी बाबा
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी क्षेत्र में AAP की एंट्री, भाजपा पीछे
*प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ़ एक्सीलेंस राजगढ़ में मिशन लाइफ के तहत सिंगल यूज़ प्लास्टिक के खिलाफ जागरूकता हेतु शपथ कार्यक्रम आयोजित* कुलदीप सिंगी बाबा
बड़े मुकाबले में क्लास और कंसिस्टेंसी का शानदार उदाहरण