प्रेस क्लब ने तृतीय वर्ष भी किया शिक्षक एवं सेवानिवृत्त शिक्षकों का सम्मान* *विधायक ने की ऐसे आयोजन कि सराहना* *द्वारा--दिनेश जमींदार पत्रकार जीरापुर
**
जीरापुर(सं.):- शासकीय कन्या हाई सेकेंडरी स्कूल परिसर में स्थानीय प्रेस क्लब द्वारा तृतीय वर्ष में भव्यता पूर्ण शिक्षक एवं सेवानिवृत्त शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर वर्तमान में कार्यरत शिक्षक, शिक्षिकाये तथा सेवानिवृत्त शिक्षकों की बड़ी संख्या में उपस्थिति रही।
इस समारोह में मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक हजारीलाल दांगी विशेष अतिथि जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधि कालूसिंह तोमर , पेंशनर संघ अध्यक्ष मोहनलाल पुष्पद , पूर्व डीपीसी विक्रम सिंह राठौड़ ने एवं अध्यक्षता नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि पवन कुशवाहा ने की।
कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती की प्रतिमा पर दीप प्रज्वलन व पूजा-अर्चना के साथ किया गया, जिसमें अतिथियों के साथ पत्रकारों ने सहभागिता की।
स्वागत भाषण प्रेस क्लब अध्यक्ष अजय टेलर ने शिक्षकों का अभिनंदन कर शुभकामनाएं दीं।
प्रेस क्लब उपाध्यक्ष ओम राठौर ,सह सचिव रवि टेलर , संरक्षक मनीष राठोर ने उद्बोधन में कहा कि जीवन में शिक्षकों के महत्व को विशेष है जीवन में सफलता के लिए गुरु का मार्गदर्शन कितना आवश्यक है यह महत्वपूर्ण है, वहीं संरक्षक शमशेर खान ने कविता पाठ कर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया।
इस अवसर पर आवासीय भुमि प्रेस क्लब भवन की मांग सम्बन्धित पत्र विधायक को सौंपा।
समारोह में सभी शिक्षकों को मंगल तिलक लगाकर , उपरना ओढ़ाकर उपहार भेंट किया।
इस अवसर पर अतिथियों ने अपने विचार रखते हुए शिक्षकों को समाज का विशेष महत्व पुर्ण स्थान रखने वाला अंग बताया जो हर बच्चे का निर्माण कर उसे शैक्षणिक स्तर से उच्च स्तर तक पहुंचा कर भविष्य निर्माण करता है।
विधायक हजारीलाल दांगी ने शिक्षकों केमहत्व को बताया एवं कहा कि ऐसा आयोजन स्थानीय प्रेस क्लब करती है जो अपने आप में एक अनोखा आयोजन है उन्होंने मुक्त कंठ से भूरी-भूरी प्रशंसा सराहना की।
इस आयोजन को प्रेरणादायक बताय। साथ ही पत्रकारों द्वारा रखी गई मांगों पर सकारात्मक रुख भी प्रकट किया।
अंत में सचिव कमलेश शर्मा ने अतिथियों सहित शिक्षक-शिक्षिकाओं का आभार प्रकट किया!
इस मौके पर पर विशेष रूप से प्रेस क्लब के आयोजन में सहभागिता निभाने वाले प्राचार्य देवेंद्र शर्मा कन्या शाला , प्राचार्य राधेश्याम पुरविया, शिक्षिका आराधना शर्मा, मयंक भावसार , पवन भावसर को भी धन्यवाद प्रेषित किया।
कार्यक्रम का व्यवस्थित संचालन संरक्षक दिनेश जमींदार द्वारा करते हुए बताया कि गुरूओं का सम्मान कर प्रेस क्लब अभिभुत है
इस मौके पर प्रेस क्लब कोषाध्यक्ष योगेश भावसार , उपाध्यक्ष राजेश राठौर , वसीम खान,शरद भावसार, रजनीश राठौर ने विशेष व्यवस्था कर कामयाबी के शिखर पर पहुंचाया।
सम्मान समारोह में बड़ी संख्या में उपस्थित शिक्षक–शिक्षिकाओं के चेहरे पर उत्साह और गर्व की झलक नजर आ रही थी जो यह कहते पाए गए कि ऐसा आयोजन पूरे जिले में कहीं नहीं होता है यह हमारे नगर के प्रेस क्लब के लिए बड़ा सौभाग्य है उन्हें ऐसे सफलतम आयोजन के लिए शुभकामनाएं दी।
राशिफल 30 अप्रैल 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
हरी खाद- खेती में बढ़ेगा उत्पादन, मिट्टी की सेहत होगी बेहतर
उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कवर्धा की बेटी रिया केशरवानी को दी बधाई, दसवीं बोर्ड में प्रदेश में द्वितीय स्थान हासिल किया
खंडवा के डायल-112 हीरोज
सामाजिक सुरक्षा पेंशन इस विश्वास का अंतरण है कि सरकार हर घड़ी जरूरतमंदों के साथ है : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
सशक्त नारी, समृद्ध परिवार : महतारी वंदन योजना से महिलाओं को मिल रहा आत्मनिर्भरता का संबल
पशु सखियों के प्रशिक्षण से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को नई दिशा
दतिया पुलिस की बड़ी सफलता
मसाला फसलों के उत्पादन में हम अव्वल, उद्यानिकी फसलों के रकबे का करें विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
वैष्णो देवी के बाद बद्रीनाथ में भी ‘चमत्कार’, खुशी से छलके आंसू