*
MPPSC की परीक्षा में अभिनव गुप्ता ने सफलता हासिल की है. उनका कमर्शियल टैक्स इंस्पेक्टर के पद पर चयन किया गया है. रिजल्ट आने के बाद अभिनव के पूरे परिवार और गांव में खुशी का माहौल है. यही वजह रही कि जब अभिनव रविवार को इंदौर से नरसिंहगढ विकास खंड के गृह गांव रनावा पहुंचे, तो पूरा गांव उन्हें बधाई देने के लिए आ गया. फूल माला पहनाकर ढोल नगाड़ों के साथ  उनका स्वागत किया गया, जमकर पुष्प वर्षा ओर आतिशबाजी चलती रही,
 यहां तक की गांव में घोड़े पर बैठाकर विजय जुलूस निकाला गया. लोग ढ़ोल नगाड़ो की धुन पर ग्रामीण लोग नाचते हुए नजर आए.आपको बता दे कों  इंदौर से अपने गांव रनावा से पहले भीलखेड़ी जोड़ पर आसपास गाँवो के लोगो के साथ युवाओ ने पुष्प वर्षा करते हुए साफ़ा बाँधकर जोरदार स्वागत सत्कार किया,उसके बाद अभिनव गुप्ता का जुलश गृह गांव रनावा पंहुचा, ओर गांव के हनुमान मंदिर पहुंचकर हनुमान जी महराज के दर्शन कर आशीर्वाद लिया, इस दौरान मौजूद ग्रामीणों द्वारा मिठाई खिलाकर स्वागत सत्कार किया, इस दौरान अभिनव गुप्ता का गांव के प्रमुख मार्गो से घोड़े पर बैठाकर ढ़ोल नगाड़ो के साथ जुलश भी निकाला, जहां ग्रामीणों ने अपने अपने घरो के सामने अभिनव गुप्ता का तिलक लगाकर पुष्प माला पहनाकर स्वागत सम्मान किया,और इसके बाद घर गए, जहां पर उनकी मां ओर बुआ, बहनो ने आरती उतार कर स्वागत किया. इस दौरान अपने बेटे की कामयाबी पर माता पिता इस ख़ुशी से भावुक हो गए. उनकी आंखों में खुशी के आंसू छलक आए. बेटे ने मां के पैर छूकर आशीर्वाद लिया.इस मौके पर गांव के समस्त ग्रामीण लोगो के साथ जनप्रतिनिधि गण ओर माता बहनो के साथ युवा साथी मौजूद थे