बकानी झालावाड़ का बेटा नेशनल अवॉर्ड फॉर बेस्ट एनएलपी करियर लीडरशिप कोच से हुआ सम्मानित नेशनल एजुकेशन लीडरशिप समिट : विजन 2030 नई दिल्ली में बकानी झालावाड़ के गांधी रहे आमंत्रित गेस्ट ऑफ ऑनर ,मुख्य वक्ता एवं नेशनल अवॉर्ड से हुए सम्मानित
दिल्ली में आयोजित विज़न-2030 समिट में शिक्षा, स्किल डेवलपमेंट और इंडस्ट्री-रेडी करिकुलम पर मंथन; देशभर के शिक्षाविद, उद्योग विशेषज्ञ और नीति निर्माताओं की भागीदारी
बकानी (झालावाड़) ,शुक्रवार
हाल ही में देश की राजधानी के पांच सितारा ली मेरिडियन के सभागार में भारत सरकार के नई शिक्षा नीति ,स्टार्टअप आदि को बढ़ावा देने हेतु एक नेशनल एजुकेशन कॉन्क्लेव: विज़न 2030 एजुकेशन एंड बिज़नेस लीडरशिप समिट का आयोजन किया गया। कांफ्रेस सचिव डॉ. सुमित्रा सिंह ने बताया कि एक छोटे से गांव बकानी झालावाड़ मूल के कोटा निवासी राष्ट्रीय स्तर पर देश के प्रख्यात पब्लिक पॉलिसी एक्सपर्ट ,मैनेजमेंट एनालिस्ट,लीडरशिप कोच डॉ.नयन प्रकाश गांधी सुपुत्र रामदयाल गांधी ने आमंत्रित गेस्ट ऑफ ऑनर तथा मुख्य वक्ता के रूप में अपने विचार प्रस्तुत किए। गांधी ने कहा कि लगभग सबसे बड़े युवा लाभांश के साथ भारत के पास विश्व की सबसे बड़ी जनसांख्यिकीय शक्ति है। यदि विश्वविद्यालय, महाविद्यालय और उद्योग जगत देश के यशस्वी एवं विश्व के सबसे लोकप्रिय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत शॉर्ट टर्म विजन 2030 एवं दीर्घकालीन 2047 विज़न के अनुरूप सामूहिक नेतृत्व के साथ कार्य करें, तो भारत पुनः वैश्विक स्तर पर ज्ञान और नवाचार का प्रमुख केंद्र बन सकता है।अपने प्रस्तुतीकरण में डॉ. नयन प्रकाश गांधी ने प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना और पीएम सेतु की सराहना करते हुए भारत को डेमोग्राफिक डिविडेंड से स्किल डिविडेंड की दिशा में ले जाने हेतु तीन नीतिगत सुझाव दिए। उन्होंने “जिला कौशल कंसोर्टियम” की अवधारणा रखी, जिसमें स्थानीय उद्योग, आईटीआई और शैक्षणिक संस्थान मिलकर रोजगारोन्मुख पाठ्यक्रम तैयार करें। साथ ही गांवों के डिजिटलीकरण के लिए 10 लाख युवाओं की “डिजिटल आर्मी” बनाने तथा “यूनिवर्सल स्किल पासपोर्ट” के माध्यम से युवाओं के कौशल व कार्य-अनुभव को डिजिटल क्रेडिट सिस्टम में दर्ज करने का प्रस्ताव दिया। उनके ‘थ्री-पिलर मॉडल’ को शिक्षाविदों और नीति विशेषज्ञों ने सराहा तथा इसे ड्राफ्ट पॉलिसी के रूप में शिक्षा मंत्रालय तक भेजने की पहल का संकेत दिया।अपने संबोधन में डॉ. गांधी ने युवाओं और पेशेवरों के लिए सफलता का एक व्यावहारिक ब्लूप्रिंट भी प्रस्तुत किया।
कार्यक्रम में लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रणव कुमार, नेशनल स्मॉल इंडस्ट्री कॉरपोरेशन दिल्ली के जोनल हेड, जयपुरिया स्कूल ऑफ बिजनेस के डॉ. तपन कुमार नायक, भाजपा सीए प्रकोष्ठ नई दिल्ली के चेयरमैन सीए डीडी अग्रवाल, भाजपा नई दिल्ली (एमवी) के वाइस प्रेसिडेंट एड. मोहित शर्मा, डॉ.अमित भारद्वाज (निदेशक, सीपीजे ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन), डॉ. नैनसी जुनेजा (सीईओ, मेंटोर एक्स), सूर्यकांत सारथी राय, डॉ. अनूप मित्तल सहित कई प्रमुख इंडस्ट्री लीडर्स, शिक्षाविद, स्टार्टअप इनोवेटर और युवा उद्यमी विशेष रूप से उपस्थित रहे जिनकी उपस्थिति एवं कर कमलों द्वारा डॉ नयन प्रकाश गांधी को कार्यक्रम के अंत में नेशनल अवॉर्ड फॉर बेस्ट एनएलपी करियर लीडरशिप कोच मोमेंटो ,शील्ड ,प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया गया।
यह सम्मेलन एजुकेशन डेवलपमेंट रिसर्च एंड सीएसआर रिसर्च फाउंडेशन, स्कॉटिश हाइलैंड्स यूनिवर्सिटी (यूके) तथा फेम फाइंडर के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित हुआ,जिसमें राष्ट्रीय शिक्षा नीति के प्रभावी क्रियान्वयन, शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार, शैक्षणिक संस्थानों की पहुंच का विस्तार, अंतरराष्ट्रीय अकादमिक सहयोग, स्किल डेवलपमेंट में नवाचार और इंडस्ट्री-रेडी पाठ्यक्रम जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर व्यापक विचार-मंथन किया गया।
रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने कहा– आज के दौर में पुराने विचार बदल रहे हैं, अनिश्चितताओं को समझना जरूरी
गुना में दर्दनाक एक्सीडेंट: खुशियां लेने निकले परिवार पर टूटा कहर, पिता-पुत्र समेत मासूम की मौत
रमेश बोले: पुतिन से तेल लेना संभव, अमेरिकी दबाव कब तक चलेगा?
पूर्व मुख्यमंत्री का बड़ा संकेत: सोशल मीडिया पर रिटायरमेंट प्लान शेयर कर दी चर्चा
कृषि क्षेत्र को नई ताकत देने की जरूरत: वेबिनार में बोले प्रधानमंत्री मोदी
सीएम का निर्देश: जो कलेक्टर बेहतर काम करेंगे, वही फील्ड में बने रहेंगे