वार्ड क्रमांक 08, बूथ 102,   ग्राम किशनगढ़ मे  मन की बात के प्रभारी महेश पुष्पद (मास्टर जी के) निवास पर मन की बात कार्यक्रम का 132वां एपिसोड सामूहिक रूप से सुना गया। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वच्छता, आत्मनिर्भर भारत और युवाओं की भागीदारी पर विशेष जोर देते हुए नागरिकों से स्थानीय उत्पादों को अपनाने और देशहित में योगदान देने का आह्वान किया।

इस अवसर पर बूथ अध्यक्ष महेंद्र प्रजापति, बूथ 102 के प्रभारी एवं दरगाह कमेटी के पूर्व सदर मोहम्मद शफीक खान, पूर्व पार्षद एवं अटल बिहारी वाजपेयी शक्ति केंद्र के सह-संयोजक पंडित ओम प्रकाश शर्मा, अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला महामंत्री इरफान मेवाती सहित अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के बाद पुष्पद समाज के नगर अध्यक्ष बन ने पर महेश पुष्पद मास्टर सहाब का फुल माला एवं आतिशबाजी कर साफा पहनाकर किया भव्य स्वागत