चक्षु 360” कैमरा अभियान की सफलता – शातिर चोर गिरोह गिरफ्तार* जिला राजगढ़ में पुलिस अधीक्षक श्री अमित तोलानी (IPS) के निर्देशन में अपराधों की रोकथाम एवं आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु “चक्षु 360” कैमरा अभियान चलाया जा रहा है, जिसके अंतर्गत ब्यावरा शहर में व्यापक स्तर पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं।
कुलदीप सिंगी बाबा
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री के.एल. बंजारे एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस श्री प्रकाश शर्मा के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी श्री वीरेंद्र धाकड़ के नेतृत्व में थाना ब्यावरा पुलिस ने उक्त अभियान का प्रभावी उपयोग करते हुए शातिर चोर गिरोह का पर्दाफाश किया है।
*घटना एवं पुलिस कार्यवाही*
दिनांक 29/03/2026 की दरमियानी रात अज्ञात आरोपियों द्वारा 4–5 सूने मकानों के ताले तोड़कर चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया गया। उक्त घटनाओं पर थाना ब्यावरा में अपराध क्रमांक 218/26, 242/26, 243/26 एवं 244/26 धारा 331(4), 305(ए) बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना में लिया गया।
“चक्षु 360” कैमरा अभियान के तहत लगाए गए सीसीटीवी कैमरों की फुटेज एवं साइबर सेल की सहायता से आरोपियों की पहचान कर उन्हें शीघ्र गिरफ्तार किया गया।
*गिरफ्तार आरोपी*
1. विष्णु पिता चंदूलाल भिलाला, निवासी फेटी, थाना नलखेड़ा
2. विशाल सोनी पिता जगदीश सोनी, निवासी जीरापुर
3. शाहरुख खान पिता समद खान, निवासी नलखेड़ा
4. अशोक गायरी पिता लालचंद गायरी, निवासी नलखेड़ा
*बरामद मशरूका*
आरोपियों के कब्जे से कुल लगभग ₹6,00,000/- का मशरूका जप्त किया गया, जिसमें –
₹23,500/- नगद
सोने-चांदी के आभूषण
घटना में प्रयुक्त ओमनी कार (लगभग ₹5,00,000/-)
चोरी के औजार
*आपराधिक रिकॉर्ड*
मुख्य आरोपी अशोक गायरी एक आदतन अपराधी है, जिसके विरुद्ध पूर्व में चोरी के 23 प्रकरण दर्ज हैं।
*सराहनीय भूमिका*
उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी श्री वीरेंद्र धाकड़, उप निरीक्षक विवेक शर्मा, प्र.आर. 461 मनोज, आरक्षक 680 हेमंत, प्र.आर. 382 वीरेंद्र रावत, प्र.आर. 570 प्रमोद, प्र.आर. 544 शैलेन्द्र, आरक्षक 203 गुरूगोविंद, आरक्षक 307 राहुल, आरक्षक 759 दिनेश एवं साइबर सेल से आरक्षक हितेश की विशेष सराहनीय भूमिका रही।
*सोशल मीडिया पर जुड़े रहें*:
https://www.facebook.com/RJHSP
https://www.instagram.com/sp_rjh/
https://x.com/RajgarhSp
**जिला पुलिस राजगढ़ (मध्यप्रदेश)**
“चक्षु 360” कैमरा अभियान – सुरक्षा, सतर्कता और विश्वास 👁️🚔
चक्षु 360” कैमरा अभियान की सफलता – शातिर चोर गिरोह गिरफ्तार* जिला राजगढ़ में पुलिस अधीक्षक श्री अमित तोलानी (IPS) के निर्देशन में अपराधों की रोकथाम एवं आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु “चक्षु 360” कैमरा अभियान चलाया जा रहा है, जिसके अंतर्गत ब्यावरा शहर में व्यापक स्तर पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं।
तेजस्वी यादव बोले- भाजपा और RSS संविधान बदलना चाहती हैं
वंदे मातरम् विवाद: मोहन यादव ने मांगा इस्तीफा, बढ़ा राजनीतिक तनाव
छात्र की भावुक अपील ने परीक्षा व्यवस्था पर उठाए सवाल
पंचकोशी यात्रा में उमड़ा जनसैलाब, 5 दिनों तक चलेगा सफर
सामाजिक समरसता का संदेश, आदर्श विवाह में हुई खास पहल