*जनगणना 2027 प्रथम चरण मकान सूचीकरण हेतु जिले में 23 चार्ज अधिकारी नियुक्त* कुलदीप सिंगी बाबा
*राजगढ़ 29 अप्रैल, 2026*
जिला जनगणना अधिकारी डॉ. ज्योति राजोरे द्वारा बताया गया कि जनगणना 2027 प्रथम चरण मकान सूचीकरण हेतु जिले में 23 चार्ज अधिकारी नियुक्त किये गए है। जिसमें 09 तहसील ग्रामीण स्तरीय चार्ज अधिकारी एवं 14 नगरीय स्तरीय चार्ज अधिकारी है। ग्रामीण क्षेत्र अंतर्गत 1723 ग्राम में 2564 जनगणना ब्लाक एवं नगरीय क्षेत्र के 219 वार्ड में 479 जनगणना ब्लाक बनाये गये है। ग्रामीण क्षेत्र में 2150 प्रगणक एवं 345 सुपरवाइजर एवं नगरीय क्षेत्र में 526 प्रगणक एवं 103 सुपरवाइजर जनगणना मकान सूचीकरण हेतु लगाये जाकर 01 अप्रैल से 23 अप्रैल के मध्य 03 दिवसीय प्रशिक्षण दिया गया है। 16 अप्रैल से 30 अप्रैल के मध्य स्व गणना कार्य प्रारंभ हुआ।
जिसमें परिवार के मुखिया द्वारा स्वयं / प्रगणक / अन्य लोकसेवक की मदद से स्वयं की स्व गणना कर रहे है। अभी तक जिले में 43120 परिवारों द्वारा स्व-गणना कर ली गई है। राज्य में जिला स्व गणना में तीसरी रैंक पर है। कलेक्टर एवं जनगणना प्रमुख डॉ. गिरीश कुमार मिश्रा द्वारा अधिक से अधिक स्व गणना करने की अपील की गई है। 01 मई से 30 मई के मध्य प्रगणक उनको आबंटित जनगण ब्लाक में भवन क्रमांक अंकित कर जनगणना मकान सूचीकरण का कार्य संपन्न करेगे।
पुलिस परिवारों के सशक्तिकरण की दिशा में पहल — मशरूम फार्मिंग कार्यशाला आयोजित*कुलदीप सिंगी बाबा
सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर टिकी सबकी नजर
खतरनाक तरीके से झूल रही लाइन बनी हादसे की वजह
*जनगणना 2027 प्रथम चरण मकान सूचीकरण हेतु जिले में 23 चार्ज अधिकारी नियुक्त* कुलदीप सिंगी बाबा
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी क्षेत्र में AAP की एंट्री, भाजपा पीछे
*प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ़ एक्सीलेंस राजगढ़ में मिशन लाइफ के तहत सिंगल यूज़ प्लास्टिक के खिलाफ जागरूकता हेतु शपथ कार्यक्रम आयोजित* कुलदीप सिंगी बाबा
बड़े मुकाबले में क्लास और कंसिस्टेंसी का शानदार उदाहरण
‘तुम्बाड’ की रहस्यमयी दुनिया फिर लौटेगी पर्दे पर