नीट परीक्षा की तैयारियों को लेकर मॉक ड्रिल आयोजित* *कलेक्टर डॉ. मिश्रा एवं पुलिस अधीक्षक श्री तोलानी ने व्यवस्थाओं का लिया जायजा, दिए आवश्यक निर्देश* कुलदीप सिंगी बाबा
*
*राजगढ़ 02 मई, 2026*
आगामी 03 मई को आयोजित होने वाली नीट परीक्षा के सुचारू एवं व्यवस्थित संचालन को सुनिश्चित करने हेतु कलेक्टर डॉ. गिरीश कुमार मिश्रा एवं पुलिस अधीक्षक श्री अमित तोलानी द्वारा शनिवार को प्रातः 9:00 बजे पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय में मॉक ड्रिल आयोजित की गई। मॉक ड्रिल के दौरान कलेक्टर डॉ. मिश्रा ने उपस्थित अधिकारियों एवं पुलिस बल को निर्देशित करते हुए कहा कि परीक्षा के दौरान परीक्षार्थियों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए केंद्र पर टेंट, कूलर एवं पेयजल की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।
उन्होंने स्पष्ट रूप से निर्देश दिए कि परीक्षा केंद्र के भीतर किसी भी प्रकार की वर्जित सामग्री प्रवेश न करे, इसके लिए प्रवेश द्वार पर सघन जांच अनिवार्य रूप से की जाए।उन्होंने यह भी कहा कि प्रश्न पत्रों के स्ट्रांग रूम से परीक्षा केंद्र तक परिवहन के दौरान पूर्ण सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। इस दौरान वाहन बख्तरबंद रहे तथा पूरी प्रक्रिया सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में हो। किसी भी प्रकार की लापरवाही को गंभीरता से लेते हुए कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
पुलिस अधीक्षक श्री तोलानी ने सभी सुरक्षा कर्मियों को निर्देशित किया कि वे पूरी मुस्तैदी के साथ अपनी ड्यूटी निभाएं तथा परीक्षार्थियों को अनावश्यक परेशानी न हो, इसका विशेष ध्यान रखें। उन्होंने कहा कि परीक्षा के दौरान मोबाइल फोन पूर्णतः प्रतिबंधित रहेंगे तथा इसकी सख्ती से पालन सुनिश्चित किया जाए।मॉक ड्रिल के माध्यम से परीक्षा दिवस की व्यवस्थाओं का पूर्वाभ्यास कर सभी संबंधित विभागों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित किया गया, ताकि परीक्षा शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित रूप से संपन्न हो सके।
नई शिक्षा पहल, कोर्स में मोदी तत्व और RSS इतिहास शामिल
दोनों देशों के बीच बढ़ता भरोसा, रणनीतिक साझेदारी को मिला नया आयाम
सैंकड़ों करोड़ की धोखाधड़ी का आरोपी कमलेश पारेख भारत लाया गया
नीट परीक्षा की तैयारियों को लेकर मॉक ड्रिल आयोजित* *कलेक्टर डॉ. मिश्रा एवं पुलिस अधीक्षक श्री तोलानी ने व्यवस्थाओं का लिया जायजा, दिए आवश्यक निर्देश* कुलदीप सिंगी बाबा
नगरीय निकायों की समीक्षा बैठक सम्पन्न* *सार्थक उपस्थिति के आधार पर वेतन भुगतान के निर्देश* *लापरवाही पर कड़ी कार्रवाई के संकेत* कुलदीप सिंगी बाबा
₹100 में पार्लर जैसा ग्लो, जानें आसान स्किन केयर रूटीन
Rohit Sharma और Virat Kohli से आगे निकले केएल राहुल
भारत का मेडिकल टूरिज्म सेक्टर तेजी से बढ़ेगा, अगले 5 साल में दोगुना
एडवेंचर टूरिज्म में सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए राज्यव्यापी ऑडिट शुरू