** 

प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय शिव वरदान भवन राजगढ़ में पर्यावरण दिवस के अवसर पर *प्रकृति परिवर्तन* विषय के अंतर्गत पौधारोपण किया गया।कार्यक्रम में केंद्र संचालिका ब्रह्माकुमारी मधु दीदी  ने  सभी भाई बहनों को पर्यावरण दिवस की बधाई देते हुए कहा कि हम सदियों से प्रकृति की गोद में पलते आ रहे हैं, प्रकृति के सानिध्य में ऋषि मुनियों ने भी आध्यात्मिक चेतना प्राप्त की और प्रकृति के सौंदर्य से आकर्षित होकर न जाने कितने कवियों की आत्मा से कविताएं फूट पड़ी। पर्यावरण में हरियाली लाने से ही जीवन में खुशहाली बढ़ेगी।लेकिन आज मनुष्य आत्माओं का प्रकृति से दूरी हो गई है वह अपने सुख सुविधाओं के लिए 
प्रकृति का दोहन कर रहे हैं। उन्होंने कहा प्रकृति प्रदूषण के दो कारण हैं एक मानसिक प्रदूषण दूसरा लाइफस्टाइल में परिवर्तन। हम अपने स्वार्थ के लिए वृक्षों की कटाई कर रहे हैं, इंडस्ट्रीज थर्मल पावर हम जो गाड़ियां चलाते हैं , रेफ्रिजरेटर आदि का  प्रयोग करते हैं इससे ग्लोबल वार्मिंग बढ़ रहा है, हमारे विचारों का प्रकृति के ऊपर बहुत गहरा प्रभाव पड़ता है, हम अपने विचारों को सकारात्मक बनाकर मानसिक प्रदूषण को रोक सकते हैं हम रोज प्रकृति का धन्यवाद करें। पशु पक्षी जानवर प्रकृति के सानिध्य में रहते हैं इसलिए उन्हें प्रकृति द्वारा होने वाले हलचल का पहले से ही पता पड़ जाता है जबकि मनुष्य इस हलचल से प्रभावित हो जाते हैं। उन्होंने बताया दुनिया में तीन  सत्ता काम करती है पुरुष, परम पुरुष और  प्रकृति। पुरुष अर्थात आत्मा जब तमो प्रधान हो जाती है तब प्रकृति भी तमो प्रधान हो जाती है और प्राकृतिक प्रकोप होता है प्राकृतिक प्रकोप में परमात्मा का कोई हाथ नहीं है जब प्रकृति तमो प्रधान बन जाती है तब परमात्मा प्रकृति कोशुद्ध करने के लिए हमें विधि बताते हैं। पर्यावरण प्रदूषण को रोकने के लिए हम अधिक से अधिक पेड़ लगाए तथा बीके कविता बहन ने पर्यावरण संरक्षण के लिए संकल्प करते हुए कहा कि हमें अधिक से अधिक पेड़ लगाकर उनकी सुरक्षा भी करना है एवं हर मानव, परिवार एवं समाज को प्रकृति के प्रति जागरूक  करना है साथ ही प्रकृति के प्रति कृतज्ञ एवं सम्मान का भाव बनाए रखें अंत में सभी भाई बहनों ने पौध रोपण कर  राजयोग मेडिटेशन के द्वारा प्रकृति के प्रति सकारात्मक वाइब्रेशन फैलाएं। इस अवसर पर रिटायर्ड बैंक मैनेजर अरविंद कुमार सक्सेना, रिटायर्ड एसडीओ रमेश चंद्र शर्मा ,रिटायर्ड एसडीओ एवं समाज सेवक प्रताप सिंह सिसोदिया, पंजाब नेशनल बैंक मैनेजर दीपक मोची एवं संस्था से जुड़े हुए सदस्य मौजूद रहे।