ऑपरेशन चक्षु-360 के तहत कोतवाली राजगढ़ पुलिस की बड़ी सफलता* *अंतरराज्यीय मोटरसाइकिल चोर गिरोह के एक आरोपी एवं एक बाल अपचारी को अभिरक्षा में लेकर चोरी की 04 तथा घटना में प्रयुक्त 02 सहित कुल 06 मोटरसाइकिलें बरामद* कुलदीप सिंगी बाबा
🚨 *
राजगढ़। पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार संचालित *ऑपरेशन चक्षु-360* के अंतर्गत जिले में स्थापित सीसीटीवी कैमरा नेटवर्क एवं आधुनिक तकनीकी संसाधनों के प्रभावी उपयोग से राजगढ़ पुलिस लगातार संपत्ति संबंधी अपराधों पर प्रभावी कार्रवाई कर रही है।
इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक *श्री अमित तोलानी (भा.पु.से.)* के मार्गदर्शन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक *श्री के.एल. बंजारे* के निर्देशन एवं एसडीओपी राजगढ़ *श्री अरविंद सिंह राठौर* के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक *श्रीमती मंजू मखेनिया* के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने अंतरराज्यीय मोटरसाइकिल चोर गिरोह के एक आरोपी को गिरफ्तार कर तथा एक बाल अपचारी को अभिरक्षा में लेकर *चोरी की 04* एवं *घटना में प्रयुक्त 02* सहित *कुल 06 मोटरसाइकिलें* बरामद करने में सफलता प्राप्त की है।
*पुलिस की कार्रवाई*
प्रकरण की विवेचना के दौरान पुलिस टीम ने *ऑपरेशन चक्षु-360* के तहत विभिन्न स्थानों पर लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज, तकनीकी साक्ष्यों एवं मुखबिर सूचना का गहन विश्लेषण किया। प्राप्त तथ्यों के आधार पर आरोपी की पहचान कर उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की गई।
पूछताछ में आरोपी ने अपने एक अन्य साथी के साथ मिलकर थाना कोतवाली राजगढ़ एवं थाना खिलचीपुर क्षेत्र में मोटरसाइकिल चोरी की कई वारदातों को अंजाम देना स्वीकार किया। आरोपी की निशानदेही पर चोरी की गई 04 मोटरसाइकिलें तथा वारदातों में प्रयुक्त 02 मोटरसाइकिलें बरामद कर विधिवत जप्त की गईं।
*गिरफ्तार आरोपी*
1. *बनवारी पिता घनश्याम तंवर*, उम्र 19 वर्ष, निवासी ग्राम गणेशपुरा लोढ़ान, हाल निवासी ग्राम कोलुखेड़ी, थाना दांगीपुरा, जिला झालावाड़ (राजस्थान)।
2. *एक बाल अपचारी।*
प्रकरण में शामिल एक अन्य आरोपी फरार है, जिसकी गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम द्वारा संभावित स्थानों पर लगातार दबिश दी जा रही है।
*बरामद मोटरसाइकिलें*
*अपराध क्रमांक 395/2026*, धारा 303(2) बीएनएस – CD 110 Dream (MP39ML9989), चोरी का स्थान – मंगल भवन के सामने, थाना कोतवाली राजगढ़।
*अपराध क्रमांक 456/2026, धारा 303(2) बीएनएस* – Hero Splendor (MP39ZB3892), चोरी का स्थान – सब स्टेशन ग्रिड पिपलोदी, थाना कोतवाली राजगढ़।
*अपराध क्रमांक 534/2026, धारा 303(2) बीएनएस* – Honda SP Shine 125 (MP39MT6697), चोरी का स्थान – जिला न्यायालय राजगढ़ के मुख्य द्वार के सामने।
*अपराध क्रमांक 219/2026, धारा 303(2) बीएनएस* – CD 110 Dream (MP39MR7930), चोरी का स्थान – विधायक कार्यालय के सामने, थाना खिलचीपुर।
*HF Deluxe (चेसिस क्रमांक MBLHAW507T5C13310) – घटना में प्रयुक्त वाहन*।
*Hero Splendor (RJ17SR5867) – घटना में प्रयुक्त वाहन*।
*आगे की विवेचना
आरोपी से अन्य बरामद मोटरसाइकिलों के संबंध में भी गहन पूछताछ की जा रही है। उनके स्वामित्व, उपयोग एवं अन्य संभावित अपराधों में संलिप्तता की जांच जारी है तथा आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
*सराहनीय योगदान*
उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक श्रीमती मंजू मखेनिया, उप निरीक्षक विकास राठौर, प्रधान आरक्षक 164 मानसिंह भिलाला, आरक्षक 215 मुकेश मीणा, आरक्षक 915 विवेक पाटिल, आरक्षक 986 साहब सिंह, आरक्षक 243 शक्तिसिंह लोधा तथा साइबर शाखा से प्रधान आरक्षक 42 कुलदीप कुंभकार की विशेष एवं सराहनीय भूमिका रही।
*राजगढ़ पुलिस की अपील*
राजगढ़ पुलिस आमजन से अपील करती है कि अपने वाहनों में सुरक्षा उपकरणों का उपयोग करें, सार्वजनिक स्थानों पर वाहन सुरक्षित स्थान पर ही पार्क करें तथा किसी भी संदिग्ध व्यक्ति अथवा गतिविधि की सूचना तत्काल निकटतम पुलिस थाना अथवा डायल-112 पर दें। ऑपरेशन चक्षु-360 के तहत स्थापित सीसीटीवी कैमरे अपराधों की रोकथाम एवं त्वरित खुलासे में अत्यंत प्रभावी सिद्ध हो रहे हैं।
— *जिला पुलिस राजगढ़ (म.प्र.)*
✨ *"राजगढ़ पुलिस – आपकी सुरक्षा, हमारा संकल्प"* ✨
पंजाब कांग्रेस में हलचल तेज, बैठक टलने के बाद अचानक फिर बुलाई गई
ऑपरेशन चक्षु-360 के तहत कोतवाली राजगढ़ पुलिस की बड़ी सफलता* *अंतरराज्यीय मोटरसाइकिल चोर गिरोह के एक आरोपी एवं एक बाल अपचारी को अभिरक्षा में लेकर चोरी की 04 तथा घटना में प्रयुक्त 02 सहित कुल 06 मोटरसाइकिलें बरामद* कुलदीप सिंगी बाबा
सरकार से संवाद की पहल, सोनम वांगचुक ने अनशन खत्म करने के लिए रखी शर्त
समाजवादी पार्टी की महिला नेता सीमा राजभर पर बलिया में मुकदमा दर्ज, बढ़ीं मुश्किलें
राजस्व प्रकरणों के निराकरण में लापरवाही पर सख्ती,* *समय-सीमा से बाहर मामलों को तत्काल फाइन करने के निर्देश* कुलदीप सिंगी बाबा
शिवसेना के बागी सांसदों पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा कदम, सुनवाई स्वीकार कर जारी किया नोटिस
जयशंकर ने QUAD मंच से क्या-क्या कहा? हिंद-प्रशांत, सुरक्षा और साझेदारी पर दिए अहम संदेश
'चड्डी-बनियान गैंग' फिर एक्टिव! रात में चोरी की वारदातों से लोगों में डर
रोजगार और परीक्षाओं पर राहुल गांधी का वार, पेपर लीक को लेकर सरकार पर साधा निशाना
भोजशाला मामले में सुप्रीम कोर्ट की एंट्री, अर्जी पर सुनवाई से बढ़ी उम्मीदें