जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने जताई नाराजगी
*मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत डॉ. गढ़पाले ने दुग्ध समृद्धि संपर्क अभियान की समीक्षा की, लक्ष्य पूर्ति में लापरवाही पर जताई नाराजगी*
*राजगढ़ कुलदीप सिंगी बाबा
मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत डॉ. इच्छित गढ़पाले द्वारा गुरूवार को पशुपालन एवं डेयरी विभाग के दुग्ध समृद्धि संपर्क अभियान की जिला स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में सभी विकासखंडों के पशु चिकित्सा क्षेत्र अधिकारियों द्वारा अभियान के अंतर्गत किए गए कार्यों एवं प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई। समीक्षा के दौरान जीरापुर एवं ब्यावरा विकासखंड की प्रगति निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप नहीं पाए जाने पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत डॉ. गढ़पाले ने गहरी नाराजगी व्यक्त करते हुए संबंधित पशु चिकित्सा विस्तार अधिकारियों को एक दिवस के भीतर कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। साथ ही स्पष्ट किया कि निर्धारित समयावधि में कार्य पूर्ण नहीं होने की स्थिति में 03 दिवस का वेतन काटने की कार्रवाई की जाएगी।
बैठक में अनुपस्थित रहे नरसिंहगढ़ की पशु चिकित्सा विस्तार अधिकारी डॉ. दीपलता मांडवी को कारण बताओ सूचना पत्र जारी करने के निर्देश भी दिए गए। मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने सभी संस्था प्रभारियों को निर्देशित किया कि वे अपने-अपने ग्रामों में उपस्थित होकर लोकेशन सहित जानकारी उप संचालक, पशुपालन एवं डेयरी विभाग राजगढ़ को उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि अभियान की प्रगति की पुनः समीक्षा 25 जुलाई, 2026 को की जाएगी। बैठक में उप संचालक, पशुपालन एवं डेयरी विभाग, जिला डीआरओ अधिकारी सहित जिले के समस्त पशु चिकित्सा सहायक शल्यज्ञ एवं पशु चिकित्सा क्षेत्र अधिकारी उपस्थित रहे।
’सफलता की कहानी’’* *मानपुरा देव की 'लखपति दीदियां' बनीं आत्मनिर्भरता की मिसाल* *आधुनिक तकनीक से सब्जी उत्पादन कर हर माह 30 से 40 हजार रुपये तक की आय, भोपाल की थोक मंडियों तक पहुंच रही गांव की ताजी सब्जियां* कुलदीप सिंगी बाबा
24 घंटे में चार बार बातचीत की पेशकश, CJP प्रोटेस्ट पर सरकार ने रखा अपना पक्ष
जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने जताई नाराजगी
मासूम से अपराध के आरोप में मौलाना पर शिकंजा, हापुड़ पुलिस कर रही जांच
मोदी सरकार के 12 साल में शिक्षा बजट का लेखा-जोखा, क्या कहते हैं आंकड़े?
यात्रियों का हंगामा, 6 घंटे खड़ी रही ट्रेन; पटरियों पर बैठकर जताया विरोध
PM मोदी से विक्रमादित्य सिंह की मांग, युवाओं के साथ सीधा संवाद कार्यक्रम शुरू हो
जाति के नाम पर फरमान! वकील जोड़े से मांगे ₹35 हजार, 1000 लोगों को दावत देने का दबाव
माधवन से आलिया भट्ट तक, छात्र आंदोलन के समर्थन में उतरे कई सितारे; जानिए किसने क्या कहा