बिटकॉइन पहली बार 70,000 डॉलर के पार
मुंबई । दुनिया की सबसे पुरानी और लोकप्रिय क्रिप्टोकरेंसी बिटकॉइन पिछले कुछ समय से लगातार नई-नई ऊंचाई छू रही है। अब बिटकॉइन ने रिकॉर्ड उच्च स्तर पर पहुंच कर इतिहास रच दिया है। बिटकॉइन ने पहली बार 70 हजार डॉलर का आंकड़ा पार कर लिया है। अमेरिकी स्पॉट एक्सचेंज ट्रेडेड फंड (ईटीएफ) की लॉन्चिंग के बाद से ही बिटकॉइन की कीमतों ने तेजी पकड़ ली है। साल 2024 में बिटकॉइन की कीमत 50 फीसदी बढ़ी है। दुनिया की तमाम प्रमुख वर्चुअल करेंसीज में इजाफा देखने को मिल रहा है। बिटकॉइन के दाम शुक्रवार देर शाम 70 हजार डॉलर के पार चले गए हैं। कारोबारी सत्र के दौरान बिटकॉइन की कीमत 70,136.33 डॉलर के साथ रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई। वैसे बीते 24 घंटे के अंदर बिटकॉइन के दाम 66,238.45 डॉलर पर भी पहुंचे। फिलहाल शनिवार को बिटकॉइन की कीमत 0.09 फीसदी की तेजी के साथ 68,390.23 डॉलर पर कारोबार कर रही है। जानकारों की मानें तो आने वाले दिनों में बिटकॉइन की कीमत में और भी इजाफा देखने को मिलेगा।
ट्रेडिंग कारोबारी से लूट मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 2 आरोपी पुलिस जवानों को नौकरी से किया बर्खास्त
CG High Court: 38 साल पुराने दवा प्रकरण में राज्य सरकार की अपील खारिज, आरोपियों के बरी होने को हाई कोर्ट ने माना सही
Dhamtari Accident: कोबरा बटालियन के 4 जवानों की दर्दनाक मौत
10 साल पुराने मामले में फंसे एक्टर धनुष, मिला 20 करोड़ का लीगल नोटिस, क्या है आरोप?
Andhra Pradesh Budget: आंध्र प्रदेश सरकार का 2026-27 के लिए ₹3.32 लाख करोड़ का बजट पेश, जानें किसे क्या मिला
Mahashivratri 2026: शिवलिंग में विराजमान है पूरा शिव परिवार... जानिए कौन-कौन हैं विराजमान
राजनीतिक तकरार तेज, सड़क विवाद में सपा नेता निशाने पर
Bijapur में नक्सली स्मारक ध्वस्त, भारी हथियार बरामद
IND vs PAK T20 World Cup 2025: बारिश के खतरे के बीच महामुकाबला