‘सीक्रेट्स ऑफ अ माउंटेन सर्पेंट’ वर्ल्ड प्रीमियर के लिए चयनित
मुंबई। प्रोडक्शन हाउस पुशिंग बटन्स स्टूडियोज में बनी फिल्म ‘सीक्रेट्स ऑफ अ माउंटेन सर्पेंट’ को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बड़ी उपलब्धि मिली है। अभिनेत्री ऋचा चड्ढा और अभिनेता अली फजल के प्रोडक्शन हाउस में बनी यह फिल्म 82वें वेनिस इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में वर्ल्ड प्रीमियर के लिए चयनित की गई है। फिल्म का प्रीमियर अगस्त 2025 में आयोजित होने वाले इस प्रतिष्ठित फेस्टिवल में किया जाएगा। फिल्म का निर्देशन निधि सक्सेना ने किया है, जिन्हें इस प्रोजेक्ट के लिए वेनिस बिएननेल कॉलेज फंड ग्रांट 2025 भी प्राप्त हुआ है।
इससे पहले निधि की डेब्यू फिल्म ‘सैड लेटर्स ऑफ एन इमेजिनरी वुमन’ को बुसान इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल 2024 में काफी सराहना मिली थी। फिल्म की कहानी बरखा नामक एक स्कूल शिक्षिका के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसका पति सीमा पर तैनात एक अधिकारी है। पति की अनुपस्थिति में बरखा की जिंदगी में मणिक गुहो नामक व्यक्ति की एंट्री होती है, जिसका किरदार अभिनेता आदिल हुसैन निभा रहे हैं। यह मुलाकात बरखा की ज़िंदगी में इंतजार, त्याग और सामाजिक नियमों की टकराहट को उजागर करती है। निर्देशक निधि सक्सेना ने फिल्म को महिलाओं के आत्म-अस्तित्व और आंतरिक संघर्षों का गहराई से चित्रण करने वाला बताया है।
उन्होंने कहा, यह फिल्म उन महिलाओं की कहानी है जो अपनी इच्छाओं को अपनाने का साहस करती हैं और किसी भी सामाजिक बंधन से ऊपर उठकर अपनी पहचान को स्वीकारती हैं। ऋचा चड्ढा और अली फजल ने भी फिल्म की टीम को बधाई दी और कहा कि वे ऐसी कहानियों को समर्थन देने के लिए प्रतिबद्ध हैं, जो परंपरागत सोच से हटकर महिलाओं के दृष्टिकोण को मजबूती से सामने लाती हैं। उन्होंने निधि की रचनात्मकता और उनकी सोच की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के प्रोजेक्ट सिनेमा की दिशा को बदल सकते हैं। फिल्म की शूटिंग पूरी हो चुकी है और वर्तमान में इसका पोस्ट-प्रोडक्शन चल रहा है।
मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076: सीसी रोड बनने से ग्रामीणों को मिली राहत
गुणवत्ता, समयबद्धता और जवाबदेही से पूर्ण हों सभी सेतु निर्माण परियोजनाएं : लोक निर्माण मंत्री सिंह
संतों की वाणी से बेहतर जीवन का मार्ग प्रशस्त होता है : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
"Safe Click 2.0" अभियान के तहत थाना खिलचीपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई* *चोरी के मोबाइलों को नया बताकर बेचने वाले अंतरजिला गिरोह का पर्दाफाश, ₹6.75 लाख मूल्य के 45 मोबाइल फोन जब्त, तीन आरोपी गिरफ्तार* कुलदीप सिंगी बाबा
बुलडोजर एक्शन पर टिप्पणी को लेकर विवाद, अभिषेक बनर्जी की मुश्किलें बढ़ीं
ऑपरेशन चक्षु - 360 अभियान को मिली नई मजबूती* *राजस्थान एवं गुना सीमा से लगे ग्राम किला अमरगढ़ में 16 हाईटेक सीसीटीवी कैमरे स्थापित* *सरपंच को प्रशस्ति-पत्र देकर किया सम्मानित* कुलदीप सिंगी बाबा
असम में जलप्रलय जैसे हालात, 50 लोगों की मौत, ऊपरी जिलों में भारी तबाही
सिविल डिफेंस वालेंटियर्स के 7 दिवसीय प्रशिक्षण का शुभारंभ* *150 स्वयंसेवकों ने लिया प्रशिक्षण* कुलदीप सिंगी बाबा
US बेस के पास धमाकों के बाद हाई अलर्ट, वेस्ट बैंक हिंसा ने बढ़ाई बेचैनी