गुरु वंदना, भजन और संस्कृत श्लोकों से गूंजे प्रदेश के 3,205 शासकीय विद्यालय
भोपाल : प्रदेश के शासकीय विद्यालयों के विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास, सांस्कृतिक मूल्यों के संवर्धन और गुरु-शिष्य परंपरा को मजबूत बनाने के उद्देश्य से लोक शिक्षण संचालनालय द्वारा गुरु पूर्णिमा पखवाड़ा का आयोजन किया गया जा रहा है। विद्यार्थियों को भारतीय सांस्कृतिक परंपराओं, नैतिक मूल्यों एवं गुरु के प्रति आदर की भावना से जोड़ने के साथ-साथ विद्यालयों में संस्कारयुक्त एवं सकारात्मक शैक्षणिक वातावरण को भी प्रोत्साहित किया जा रहा है। इसके अंतर्गत प्रदेश के सभी विद्यालयों में विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जा रही है।
इसके तहत विद्यालयों में संस्कृत श्लोक वाचन, गुरु वंदना एवं भजन कार्यक्रम का आयोजन हुआ। विद्यार्थियों ने संस्कृत श्लोकों का वाचन, गुरु वंदना एवं भजनों की प्रस्तुतियां दीं। प्रदेश के 3 हजार 205 शासकीय विद्यालयों के 2 लाख 10 हजार 999 विद्यार्थियों ने कार्यक्रम में सहभागिता की और भारतीय संस्कृति, गुरु-शिष्य परंपरा का महत्व जाना। सभी विद्यार्थियों ने गुरु के प्रति अपनी श्रद्धा और सम्मान का भाव व्यक्त किया।
JPSC केस में बड़ी गिरफ्तारी, पूर्व अध्यक्ष एल. खियांग्ते को CID ने पकड़ा
तिरंगा यात्रा के बाद अनहोनी, युवतियों से भरी बस पलटी; 28 घायल
प्लास्टिक कचरे पर वैज्ञानिकों की नई उम्मीद, पाकिस्तान में मिला पॉलीयुरेथेन तोड़ने वाला फंगस
मोहम्मद शमी की वापसी पर जहीर खान ने दिया मंत्र, बोले- अपने हाथ में जो है वही करो
‘आप एक शब्द नहीं बोले’ छात्रों पर कार्रवाई को लेकर राहुल गांधी ने शाह को घेरा
पेट्रोल को लेकर सवाल पर सांसद का विवादित जवाब, बयान पर छिड़ी बहस
उम्मीद से बेहतर रिजल्ट फिर भी SBI शेयर टूटा, क्या है गिरावट की वजह?
मोदी से मिले NCP (SP) सांसद, भारत रत्न की मांग के पीछे क्या है वजह?
व्यक्तित्व अधिकार मामले में तब्बू को राहत, कोर्ट ने आपत्तिजनक सामग्री हटाने का दिया आदेश
साजिश के आरोपों पर बृजभूषण सिंह का दावा, बयान के बाद महिला पहलवान की प्रतिक्रिया चर्चा में