दिल्ली की तर्ज पर इंदौर-भोपाल मेट्रो के स्टेशन भी होंगे नीलाम
इंदौर: मेट्रो का संचालन ज्यादातर शहरों में घाटे का सौदा है, क्योंकि इतने महंगे प्रोजेक्ट से यात्रियों से इतना राजस्व नहीं मिल पाता कि इसे चलाया जा सके, क्योंकि टिकट की दरें भी ज्यादा नहीं रखी जा सकतीं। इंदौर मेट्रो में भी खर्च के मुकाबले 20 फीसदी राजस्व मिलने का अनुमान लगाया गया है, जिसके चलते इन दिनों इस बात पर चर्चा चल रही है कि मेट्रो कॉर्पोरेशन अन्य तरीकों से किस तरह राजस्व कमा सकता है।
दिल्ली मेट्रो की तर्ज पर इंदौर-भोपाल स्टेशनों की भी नीलामी होगी, जिसमें निजी कंपनियां बोली लगाकर इन स्टेशनों को अपने नाम कर सकती हैं और प्रचार-प्रसार की घोषणा में संबंधित कंपनी का नाम प्रचारित किया जाएगा। टीओडी, विज्ञापन बोर्ड समेत अन्य उपायों से भी राजस्व अर्जित किया जाएगा। फिलहाल इंदौर मेट्रो प्रोजेक्ट का काम गांधी नगर से सुपर कॉरिडोर, एमआर-10 होते हुए विजय नगर, रेडिसन से रोबोट चौराहे तक चल रहा है। वहीं, 6 किमी के प्रायोरिटी कॉरिडोर पर भी मेट्रो का व्यवसायिक संचालन जल्द शुरू किया जाना है। हालांकि, फिलहाल यात्रियों की कमी रहेगी। लेकिन मेट्रो कॉर्पोरेशन के अधिकारियों का मानना है कि इससे व्यावसायिक दिक्कतें भी सामने आएंगी और 6 किलोमीटर के व्यावसायिक संचालन के साथ ट्रायल भी किया जाएगा।
इंदौर मेट्रो को एयरपोर्ट से एयरपोर्ट तक करीब साढ़े 32 किलोमीटर चलना है, जिसमें 30 से ज्यादा स्टेशन होंगे, जबकि 6 किलोमीटर का प्रायोरिटी कॉरिडोर पहले तैयार किया जा रहा है। साथ ही इंदौर-भोपाल मेट्रो का घाटा कैसे कम किया जाए और आय के नए स्रोत भी तलाशे जा रहे हैं, जिसके चलते दिल्ली की तरह मेट्रो स्टेशनों की भी नीलामी की जाएगी। यह नीलामी 10 साल या उससे ज्यादा समय के लिए होगी, जिसमें ज्यादा कीमत पर बोली लगाने वाली निजी कंपनी या संस्था का नाम, पहचान, लोगो आदि स्टेशनों पर इस्तेमाल किया जाएगा, इसके साथ ही सबसे ज्यादा बोली लगाने वाली कंपनी या संस्था या एजेंसी का नाम भी स्टेशन के नामकरण से पहले रहेगा।
इसके साथ ही स्टेशन पर डिजिटल होर्डिंग्स भी लगाए जाएंगे और मेट्रो की बोगी के अंदर और बाहर विज्ञापन भी किए जा सकेंगे। इसी तरह, मेट्रो कॉरिडोर के दोनों तरफ 500-500 मीटर में टीओडी पॉलिसी यानी ट्रांजिट ओरिएंटेड डेवलपमेंट प्लान भी बनाया जा रहा है, जिसमें दोनों तरफ बनने वाली इमारतों को अन्य सुविधाओं के साथ-साथ अतिरिक्त एफएआर भी दिया जाएगा और इसका एक या दो प्रतिशत मेट्रो सेस के रूप में वसूला जाएगा। मेट्रो कॉरिडोर के आसपास की सरकारी जमीनों की भी नीलामी की जाएगी।
इसके साथ ही मेट्रो कॉरपोरेशन अपनी लिंक बसें भी चलाएगा, जो बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन से लेकर शहर के प्रमुख व्यापारिक केंद्रों, बाजारों, कॉलोनियों, टाउनशिप से यात्रियों को मेट्रो स्टेशन तक पहुंचाएगी। स्टेशनों के आसपास पार्किंग स्लॉट भी विकसित किए जाएंगे और इस पर पार्किंग का ठेका मेट्रो कॉरपोरेशन द्वारा दिया जाएगा, ताकि मेट्रो में सफर करने वाले लोग अपने दोपहिया, चार पहिया वाहन इन पार्किंग स्थलों पर पार्क कर सकें। जिस तरह से दिल्ली मेट्रो का इस्तेमाल किया जाता है, क्योंकि सड़क मार्ग से यात्रा करने में समय लगता है। इसके बजाय मेट्रो से तेजी से पहुंचा जा सकता है। ऐसे कई रेवेन्यू मॉडल पर इन दिनों काम किया जा रहा है।
राशिफल 06 मई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
विकास कार्यों में लेटलतीफी बर्दाश्त नहीं, गुणवत्ता के साथ समय-सीमा में पूरे हों कार्य: राज्यमंत्री गौर
तकनीकी शिक्षा मंत्री श्री इन्दर सिंह परमार की अध्यक्षता में एसजीएसआईटीएस, इंदौर की "शासी निकाय की 129वीं" बैठक हुई
सिंगाजी ताप विद्युत गृह में आधुनिक रेलवे प्लेटफॉर्म का शुभारंभ
इंदौर में 9 से 13 जून तक होगा ब्रिक्स देशों के कृषि मंत्रियों का सम्मेलन : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
केरवा डैम के क्षतिग्रस्त वेस्टवियर का कार्य आगामी दो माह में पूर्ण करें : जल संसाधन मंत्री सिलावट
लोक कल्याणकारी और विकास कार्यों के लिए 38 हजार 555 करोड़ रूपये की स्वीकृति
प्रीपेड से पोस्टपेड बदलाव की प्रक्रिया होगी ऑटोमैटिक
हार स्वीकार कर सिस्टम पर उठाए गंभीर सवाल
भीषण गर्मी में राहत: सुखबासुपारा में नलकूप खनन से दूर हुई पेयजल समस्या, ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री का जताया आभार