सैफ अली खान ने होश में आते ही पूछे डॉक्टर से दो सवाल, हालत में सुधार
Saif Ali Khan: सैफ अली खान और करीना कपूर के घर पर 16 जनवरी को जो घटना घटी उसने सभी को हैरान कर दिया है. एक शख्स ने सैफ-करीना के घर में घुसकर चाकू से एक्टर सैफ अली खान पर हमला कर दिया और फरार हो गया. सैफ बुरी तरह घायल हो गए. उन्हें तुरंत लीलावती अस्पताल में भर्ती करवाया गया. सैफ अब ठीक हैं और पिछले 24 घंटों में वो तेजी से रिकवर करते हुए नजर आए हैं. अस्पताल के डॉक्टर ने सैफ अली खान की हेल्थ को लेकर कहा कि वो खतरे से बाहर हैं और उन्हें जल्द ही डिस्चार्ज भी कर दिया जाएगा. लेकिन कम लोग ये बात जानते हैं कि जब सैफ को होश आया, तो उन्होंने डॉक्टर्स से पहले 2 सावल क्या पूछे?
2 हफ्ते बाद शूटिंग पर जा सकते हैं सैफ
डॉक्टरों ने सैफ की हेल्थ अपडेट देते हुए बताया कि सैफ अली खान की दो सर्जरी की गईं हैं. एक सर्जरी उनकी रीढ़ की हड्डी की हुई है और दूसरी कॉस्मेटिक सर्जरी. कोई बड़े कॉम्पलिकेशन नहीं थे. सैफ अली खान की सर्जरी करीब 6 घंटे तक चली और जब उन्हें होश आया तो उन्होंने पूछा कि क्या मैं शूटिंग पर जा पाऊंगा? क्या मैं जिम जा पाऊंगा? डॉक्टर ने सैफ को आश्वासन दिया और बताया कि वो दो हफ्ते बाद शूटिंग पर जा सकते हैं.
डॉक्टर ने दिए सैफ के सवालों के जवाब
सैफ अली खान का हौसला बढ़ाते हुए डॉक्टर ने उनसे एक हफ्ते बेड रेस्ट और एक हफ्ते का रेस्ट दिया है. 1 हफ्ते तक सैफ को ज्यादा लोगों से मिलने की भी सलाह नहीं दी गई है. इसके अलावा दो हफ्ते बाद सैफ अली खान जिम भी शुरू कर सकते हैं. चार बच्चों के पिता सैफ की फिटनेस देखने लायक है. हालांकि अभी तक हमलावर पकड़ा नही गया है. पुलिस ने बीते दिन शाहिद नाम के एक शख्स को पकड़ा था. बीती शाम तक ये पता चला कि शाहिद का सैफ के केस से कोई लेना देना नहीं है.
केस में हो रहे हैं नए-नए खुलासे
वहीं इसी बीच ये भी कहा जा रहा है कि जो CCTV फुटेज दिखाई गई है, वो सैफ अली खान और करीना कपूर की बिल्डिंग की है ही नहीं. हालांकि इस खबर में कितनी सच्चाई है इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है. केस में लगातार नए-नए खुलासे हो रहे हैं. पुलिस ने करीना का बयान दर्ज कर दिया है.
विकास कार्यों में लेटलतीफी बर्दाश्त नहीं, गुणवत्ता के साथ समय-सीमा में पूरे हों कार्य: राज्यमंत्री गौर
तकनीकी शिक्षा मंत्री श्री इन्दर सिंह परमार की अध्यक्षता में एसजीएसआईटीएस, इंदौर की "शासी निकाय की 129वीं" बैठक हुई
सिंगाजी ताप विद्युत गृह में आधुनिक रेलवे प्लेटफॉर्म का शुभारंभ
इंदौर में 9 से 13 जून तक होगा ब्रिक्स देशों के कृषि मंत्रियों का सम्मेलन : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
केरवा डैम के क्षतिग्रस्त वेस्टवियर का कार्य आगामी दो माह में पूर्ण करें : जल संसाधन मंत्री सिलावट
लोक कल्याणकारी और विकास कार्यों के लिए 38 हजार 555 करोड़ रूपये की स्वीकृति
प्रीपेड से पोस्टपेड बदलाव की प्रक्रिया होगी ऑटोमैटिक
हार स्वीकार कर सिस्टम पर उठाए गंभीर सवाल
भीषण गर्मी में राहत: सुखबासुपारा में नलकूप खनन से दूर हुई पेयजल समस्या, ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री का जताया आभार
Iran का शांति प्रस्ताव—क्या बदलेंगे हालात या बढ़ेगा तनाव?