'पुष्पा 2' ने 44वें दिन फिर से की करोड़ों में कमाई, 'इमरजेंसी' और 'आजाद' को दी टक्कर
Pushpa 2: अल्लू अर्जुन की 'Pushpa 2' ने बॉक्स ऑफिस पर फिर से धमाल मचाया है। फिल्म की रिलीज को डेढ़ महीने हो गए हैं और इसकी कमाई अभी भी चौंका रही है। शुक्रवार को नेशनल सिनेमा लवर्स डे पर जहां 'इमरजेंसी' और 'आजाद' जैसी दो नई फिल्में रिलीज हुईं, वहीं 20 मिनट के नए फुटेज के साथ 'Pushpa 2: The Rule' वर्जन भी जारी किया गया। दिलचस्प है कि एक दिन पहले गुरुवार को 70 लाख रुपये कमाने वाली इस फिल्म ने शुक्रवार को 44वें दिन फिर से करोड़ में कमाई की है। जबकि राम चरण की 'गेम चेंजर' की 8वें हवा टाइट है। इसकी कमाई फिर से गिर गई है। सोनू सूद की 'फतेह' की नैया को अब वीकेंड के तिनके का सहारा है।
बजट से 145% अधिक मुनाफा
सुकुमार के डायरेक्शन में बनी 'Pushpa 2' अब अपने आखिरी दौर में है। इस फिल्म का बजट 400–500 करोड़ रुपये बताया जा रहा है। इस लिहाज से भी देखें तो इसने सिर्फ देश में अपने बजट से 145% अधिक की कमाई कर ली है। बजट से आगे बढ़कर 725.70 करोड़ रुपये का मुनाफा कमाया है। 44 दिनों बाद भारतीय बॉक्स ऑफिस पर फिल्म का टोटल कलेक्शन 1225.70 करोड़ रुपये है। इसमें से सबसे अधिक 806.51 करोड़ रुपये की कमाई हिंदी डब वर्जन से हुई है। जबकि मूल तेलुगू वर्जन में फिल्म ने 338.74 करोड़ रुपये कमाए हैं।
'Pushpa 2' कलेक्शन Day 44
रिपोर्ट के मुताबिक, छह हफ्तों बाद अपने 7वें शुक्रवार को 'Pushpa 2' ने देश में एक बार फिर से 1.00 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया है। शुक्रवार को नेशनल सिनेमा लवर्स डे का फिल्म को फायदा मिला है। सिनेमाघरों में इसके शोज में औसतन 22% सीटों पर दर्शक नजर आए हैं।
'Pushpa 2' वर्ल्डवाइड कलेक्शन Day 44
देश में सबसे अधिक कमाई का इतिहास रचने वाली 'Pushpa 2' वर्ल्डवाइड कमाई में भी खूब चमकी है। इसने 44 दिनों में ग्लोबल बॉक्स ऑफिस पर 1732.00 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन किया है। हालांकि, यहां इसकी नंबर-1 बनने की कसक अधूरी ही रहने वाली है। दुनियाभर में सबसे अधिक कमाई करने वाली भारतीय फिल्मों की लिस्ट में अल्लू अर्जुन की यह फिल्म तीसरे नंबर पर है। लिस्ट में दूसरे नंबर पर 1788.06 करोड़ के साथ प्रभास की 'बाहुबली 2' है, जबकि पहले नंबर पर 2070.3 करोड़ के साथ आमिर खान की 'दंगल' है।
विकास कार्यों में लेटलतीफी बर्दाश्त नहीं, गुणवत्ता के साथ समय-सीमा में पूरे हों कार्य: राज्यमंत्री गौर
तकनीकी शिक्षा मंत्री श्री इन्दर सिंह परमार की अध्यक्षता में एसजीएसआईटीएस, इंदौर की "शासी निकाय की 129वीं" बैठक हुई
सिंगाजी ताप विद्युत गृह में आधुनिक रेलवे प्लेटफॉर्म का शुभारंभ
इंदौर में 9 से 13 जून तक होगा ब्रिक्स देशों के कृषि मंत्रियों का सम्मेलन : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
केरवा डैम के क्षतिग्रस्त वेस्टवियर का कार्य आगामी दो माह में पूर्ण करें : जल संसाधन मंत्री सिलावट
लोक कल्याणकारी और विकास कार्यों के लिए 38 हजार 555 करोड़ रूपये की स्वीकृति
प्रीपेड से पोस्टपेड बदलाव की प्रक्रिया होगी ऑटोमैटिक
हार स्वीकार कर सिस्टम पर उठाए गंभीर सवाल
भीषण गर्मी में राहत: सुखबासुपारा में नलकूप खनन से दूर हुई पेयजल समस्या, ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री का जताया आभार
Iran का शांति प्रस्ताव—क्या बदलेंगे हालात या बढ़ेगा तनाव?