रणवीर सिंह का नया लुक हुआ वायरल, फैंस को याद आए संजय दत्त और रणबीर कपूर
Ranveer Singh: बॉलीवुड सुपरस्टार रणवीर सिंह पिता बनने के बाद से ज्यादातर समय अपनी बेटी दुआ पादुकोण सिंह के साथ ही गुजार रहे हैं. हालांकि अब रणवीर अपने काम पर वापस लौट चुके हैं और उन्होंने अपनी अपकमिंग फिल्मों की शूटिंग शुरू कर दी है. दुआ पादुकोण सिंह की मम्मी यानी दीपिका पादुकोण ने अभी काम पर वापस लौटने का प्लान नहीं किया है. फिलहाल वो अभी अपनी बेटी को पूरा वक्त देना चाहती हैं और उसके साथ वक्त गुजारना चाहती हैं.
फैंस को आई पुराने संजय दत्त की याद
इसी बीच सोशल मीडिया पर रणवीर सिंह का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वे एक नए लुक में नजर आ रहे है. रणवीर के इस लुक को देख फैंस को पुराने संजय दत्त और एनिमल के रणबीर कपूर की याद आ गई है. इस वीडियो में रणवीर स्वैग से वॉक करते हुए नजर आ रहे है. उनकी एनर्जी और यूनिक ड्रेसिंग फैन्स का ध्यान अपनी ओर खींच रहा हैं.
खुली जुल्फों में खींचा फैंस का ध्यान
इस वीडियो में रणवीर सिंह लंबे बालों में नजर आ रहे है और उनकी जुल्फें खुली हुई है. जिसे देखकर हर कोई चकमा खा गया. इस नए लुक को देखने के बाद फैंस को संजय दत्त के पुराने लुक की याद आ गई. इस वीडियो में रणवीर कुर्ता पजामा पहने नजर आ रहे हैं और आंखों पर ब्लैक चश्मा पहने हुए हैं. उनका ये लुक हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींच रहा है. गले में चैन और खुली जुल्फें देख फैंस उन पर फिदा हो रहे हैं.
'मुझे लगा संजय दत्त है'
इस वीडियो पर फैंस जमकर कमेंट्स कर रहे है. एक यूजर ने लिखा कि एनिमल वाले रणबीर कपूर वाला हेयर स्टाइल तो दूसरे यूजर ने बोला कि मुझे लगा संजय दत्त है. बता दें कि बीती रात रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण ट्रेडिशनल लुक में स्पॉट किए गए थे. इस दौरान दीपिका पादुकोण बेहद खूबसूरत लग रही थी और रणवीर सिंह भी बेहद स्मार्ट लग रहे थे.
विकास कार्यों में लेटलतीफी बर्दाश्त नहीं, गुणवत्ता के साथ समय-सीमा में पूरे हों कार्य: राज्यमंत्री गौर
तकनीकी शिक्षा मंत्री श्री इन्दर सिंह परमार की अध्यक्षता में एसजीएसआईटीएस, इंदौर की "शासी निकाय की 129वीं" बैठक हुई
सिंगाजी ताप विद्युत गृह में आधुनिक रेलवे प्लेटफॉर्म का शुभारंभ
इंदौर में 9 से 13 जून तक होगा ब्रिक्स देशों के कृषि मंत्रियों का सम्मेलन : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
केरवा डैम के क्षतिग्रस्त वेस्टवियर का कार्य आगामी दो माह में पूर्ण करें : जल संसाधन मंत्री सिलावट
लोक कल्याणकारी और विकास कार्यों के लिए 38 हजार 555 करोड़ रूपये की स्वीकृति
प्रीपेड से पोस्टपेड बदलाव की प्रक्रिया होगी ऑटोमैटिक
हार स्वीकार कर सिस्टम पर उठाए गंभीर सवाल
भीषण गर्मी में राहत: सुखबासुपारा में नलकूप खनन से दूर हुई पेयजल समस्या, ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री का जताया आभार
Iran का शांति प्रस्ताव—क्या बदलेंगे हालात या बढ़ेगा तनाव?