गांधी महात्मा कैसे हो गए उन्होंने तप किया या सिद्धि थी उनके पास?
प्रयागराज,। महाकुंभ में अभय सिंह उर्फ आईआईटियन बाबा सुर्खियां बटोर रहे हैं। वह लगातार मीडिया से बात कर रहे हैं और हर मुद्दे पर अपने विचार रख रहे हैं। उन्होंने सनातन और इस्लाम दोनों पर चर्चा की है। उन्होंने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को मिला गांधी टाइटल पर सवाल उठाया है। बाबा अभय ने राष्ट्रपति गांधी को मिली महात्मा की उपाधि को गलत बताया। आईआईटी बाबा अभय सिंह ने कहा कि लोगों को अध्यात्म की समझ नहीं थी इसलिए उन्होंने गांधी को महात्मा की उपाधि दे दी। कैसे महान आत्मा हो गए वह। क्या किया उन्होंने? क्या तप किया उन्होंने? क्या सिद्धि थी उनके पास?
आईआईटी बाबा अभय सिंह ने एक साक्षात्कार में इस्लाम के बारे में कहा कि मुसलमानों से मुझे कोई दिक्कत नहीं लेकिन इस्लाम धर्म अच्छा नहीं है। इस्लाम एक गलत विचारधारा है। यह नफरत सिखाता है। बोलता है कि तू शांति में रह। अरे तो तू भी शांति में रह ना। जब उनसे सनातन धर्म के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा आने वाले समय में सिर्फ सनातन ही रहेगा।
आईआईटियन बाबा का एक न्यूज चैनल से बातचीत का वीडियो चार दिन पहले सामने आया था। उसमें उन्होंने बताया था कि उन्होंने आईआईटी मुम्बई से एयरोस्पेस इंजीनियरिंग की पढ़ाई की है और कनाडा में 36 लाख के पैकेज की नौकरी छोड़ वैरागी बन गए हैं। वह धाराप्रवाह अंग्रेजी बोल रहे थे। देखते ही देखते उनका यह वीडियो तेजी से वायरल हो गया था।
विकास कार्यों में लेटलतीफी बर्दाश्त नहीं, गुणवत्ता के साथ समय-सीमा में पूरे हों कार्य: राज्यमंत्री गौर
तकनीकी शिक्षा मंत्री श्री इन्दर सिंह परमार की अध्यक्षता में एसजीएसआईटीएस, इंदौर की "शासी निकाय की 129वीं" बैठक हुई
सिंगाजी ताप विद्युत गृह में आधुनिक रेलवे प्लेटफॉर्म का शुभारंभ
इंदौर में 9 से 13 जून तक होगा ब्रिक्स देशों के कृषि मंत्रियों का सम्मेलन : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
केरवा डैम के क्षतिग्रस्त वेस्टवियर का कार्य आगामी दो माह में पूर्ण करें : जल संसाधन मंत्री सिलावट
लोक कल्याणकारी और विकास कार्यों के लिए 38 हजार 555 करोड़ रूपये की स्वीकृति
प्रीपेड से पोस्टपेड बदलाव की प्रक्रिया होगी ऑटोमैटिक
हार स्वीकार कर सिस्टम पर उठाए गंभीर सवाल
भीषण गर्मी में राहत: सुखबासुपारा में नलकूप खनन से दूर हुई पेयजल समस्या, ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री का जताया आभार
Iran का शांति प्रस्ताव—क्या बदलेंगे हालात या बढ़ेगा तनाव?