एसबीआई लाइफ का दिसंबर तिमाही का मुनाफा 71 प्रतिशत बढ़ा
नई दिल्ली। एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस का मुनाफा चालू वित्त वर्ष की अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में 71 प्रतिशत बढ़कर 551 करोड़ रुपये हो गया। पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही में उसका मुनाफा 322 करोड़ रुपये रहा था। भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) द्वारा प्रवर्तित इस जीवन बीमा कंपनी ने शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि नए प्रीमियम और नवीनीकरण प्रीमियम में वृद्धि से मुनाफे में सुधार हुआ है। तिमाही के दौरान शुद्ध प्रीमियम आय बढ़कर 24,828 करोड़ रुपये हो गई, जो एक साल पहले इसी तिमाही में 22,316 करोड़ रुपये थी। एसबीआई लाइफ ने कहा कि हालांकि, कुल आमदनी दिसंबर तिमाही में आधी रह कर 18,542 करोड़ रुपये रह गई, जो पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 38,803 करोड़ रुपये थी। समीक्षाधीन तिमाही के दौरान प्रबंधन का खर्च बढ़कर 2,417 करोड़ रुपये हो गया, जो पिछले वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में 2,188 करोड़ रुपये था। एसबीआई लाइफ की प्रबंधन के तहत संपत्ति (एयूएम) भी 31 दिसंबर, 2023 को 3,71,410 करोड़ रुपये से 19 प्रतिशत बढ़कर 31 दिसंबर, 2024 को 4,41,678 करोड़ रुपये हो गई।
सिंगाजी ताप विद्युत गृह में आधुनिक रेलवे प्लेटफॉर्म का शुभारंभ
इंदौर में 9 से 13 जून तक होगा ब्रिक्स देशों के कृषि मंत्रियों का सम्मेलन : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
केरवा डैम के क्षतिग्रस्त वेस्टवियर का कार्य आगामी दो माह में पूर्ण करें : जल संसाधन मंत्री सिलावट
लोक कल्याणकारी और विकास कार्यों के लिए 38 हजार 555 करोड़ रूपये की स्वीकृति
प्रीपेड से पोस्टपेड बदलाव की प्रक्रिया होगी ऑटोमैटिक
हार स्वीकार कर सिस्टम पर उठाए गंभीर सवाल
भीषण गर्मी में राहत: सुखबासुपारा में नलकूप खनन से दूर हुई पेयजल समस्या, ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री का जताया आभार
Iran का शांति प्रस्ताव—क्या बदलेंगे हालात या बढ़ेगा तनाव?
नगर पालिका परिषद ब्यावरा एवं सुठालिया के सहयोग से पर्यावरण प्रेमी संरक्षण समिति की एक अनोखी पहल*कुलदीप सिंगी बाबा
दिल्ली-NCR में अचानक बारिश और ओलावृष्टि, गर्मी से मिली राहत