अतीक का करीबी गुड्डू मुस्लिम देश छोड़कर फरार, कोलकाता से भरी दुबई के लिए उड़ान
लखनऊ । अतीक अहमद का करीबी और उमेश पाल हत्याकांड में वांछित 5 लाख का इनामी गुड्डू मुस्लिम फर्जी पासपोर्ट से भारत छोड़कर फरार हो गया है। सूत्रों के अनुसार, गुडडू ने दिसंबर 2023 में कोलकाता एयरपोर्ट से दुबई के लिए उड़ान भरी। सूत्रों का कहना है कि गुड्डू मुस्लिम ने सैयद वसीमुद्दीन के नाम से फर्जी पासपोर्ट बनवाया और कोलकाता से दुबई पहुंच गया।
जांच में पता चला हैं कि यूपी पुलिस और एसटीएफ को चकमा देकर गुड्डू ने कोलकाता में अतीक के करीबी लेदर व्यापारी की मदद से फर्जी पासपोर्ट बनवाया था। केंद्रीय एजेंसियों ने यूपी पुलिस को इसबारे में जानकारी दी है। बताया जा रहा है कि कोलकाता एयरपोर्ट से वह आसानी से इमिग्रेशन जांच पार कर दुबई पहुंच गया।
गुड्डू मुस्लिम फरवरी 2023 में प्रयागराज में हुए उमेश पाल हत्याकांड में मुख्य आरोपियों में से एक है। हत्याकांड के बाद से वह फरार चल रहा था। यूपी पुलिस उसकी तलाश में कई महीनों से जुटी हुई थी, लेकिन अब उसके दुबई फरार होने की खबर आ रही है। वहीं गुड्डू मुस्लिम के फरार होने के बाद अतीक की पत्नी शाइस्ता परवीन को लेकर भी फर्जी पासपोर्ट के द्वारा देश छोड़ने का शक गहराता जा रहा है। प्रयागराज पुलिस द्वारा हाल ही में गिरफ्तार किए गए एक रिश्तेदार ने खुलासा किया था कि मैंने दिल्ली में शाइस्ता से मुलाकात की थी।
इस मामले में कोलकाता एयरपोर्ट और फर्जी पासपोर्ट बनाने वाले नेटवर्क की जांच तेज कर दी गई है। यूपी पुलिस अब शाइस्ता पर भी कड़ी नजर बनाए हुए है।
लोक कल्याणकारी और विकास कार्यों के लिए 38 हजार 555 करोड़ रूपये की स्वीकृति
प्रीपेड से पोस्टपेड बदलाव की प्रक्रिया होगी ऑटोमैटिक
हार स्वीकार कर सिस्टम पर उठाए गंभीर सवाल
भीषण गर्मी में राहत: सुखबासुपारा में नलकूप खनन से दूर हुई पेयजल समस्या, ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री का जताया आभार
Iran का शांति प्रस्ताव—क्या बदलेंगे हालात या बढ़ेगा तनाव?
नगर पालिका परिषद ब्यावरा एवं सुठालिया के सहयोग से पर्यावरण प्रेमी संरक्षण समिति की एक अनोखी पहल*कुलदीप सिंगी बाबा
दिल्ली-NCR में अचानक बारिश और ओलावृष्टि, गर्मी से मिली राहत
ममता बनर्जी की पार्टी पर गंभीर आरोप, सियासत में गरमाहट
राजस्थान रॉयल्स बिक्री विवाद में नए आरोप, प्रक्रिया पर उठे सवाल
SP नेता पर आरोप, 50 करोड़ की संपत्ति नाम करने का दावा