संभल में होली जुलूस के दौरान 10 मस्जिदों को ढकने का प्रशासन का बड़ा फैसला
उत्तर प्रदेश के संभल में होली के मद्देनजर प्रशासन ने बड़ा फैसला किया है. एसपी श्रीश चंद ने कहा कि संभल में होली के दिन जुलूस मार्ग पर मौजूद 10 मस्जिदों को ढक दिया जाएगा. इनमें शाही जामा मस्जिद भी शामिल है. संभल के एसपी ने कहा कि होली के दिन जुलूस की तैयारियां की जा रही हैं. जुलूस मार्ग पर पड़ने वाली दस मस्जिदों को ढका जाएगा.
उन्होंने कहा कि शाही जामा मस्जिद का पिछला भाग जहां से जुलूस निकलेगा उसे ढका जाएगा. दो जुलूस निकलेंगे. पहला जुलूस सुबह आठ बजे से 11 और दूसरा 11 बजे से दोपहर तीन बजे तक निकलेगा. उन्होंने कहा कि नमाज के समय को लेकर जो विवाद है, तो नमाज जुलूस से पहले होगी या बाद में, जुलूस के दौरान नहीं. बाहरी लोगों को शाही जामा मस्जिद में नमाज की इजाजत नहीं होगी.
संभल में रखी गई पीस मीटिंग
संभल कोतवाली में आज होली वाले दिन निकलने वाले जुलूस को लेकर दोनों समुदाय से जुड़े लोगों की एक पीस मीटिंग रखी गई. इस पीस मीटिंग में तय हुआ कि जुलूस मार्ग पर पड़ने वाली दस मस्जिदों को ढका जाएगा. वहां जुमे की नमाज या तो जुलूस गुजरने से पहले होगी या फिर बाद में. पीस मीटिंग में आपसी सहमति बनी.
UP पुलिस ने जारी किया निर्देश
होली से पहले यूपी पुलिस ने निर्देश जारी किया है. इसमें कहा गया है कि त्योहारों के दौरान कोई नई परंपरा शुरू न होने दी जाए. सभी त्यौहार परंपरागत तरीके से मनाए जाएं. असामाजिक तत्वों की पहले से पहचान कर उनके खिलाफ प्रभावी निरोधात्मक कार्रवाई की जाए. पिछले वर्षों में होली से जुड़े विवादों और मामलों की समीक्षा कर उसके अनुसार प्रभावी निरोधात्मक कार्रवाई की जाए.
संभल एक सच्चाई है- CM योगी
संभल को लेकर यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ ने एक कार्यक्रम में कहा कि संभल एक सच्चाई है. मैं योगी हूं और हर संप्रदाय और धर्म का सम्मान करता हूं. लेकिन कोई जबरन किसी जगह पर कब्जा करे और किसी की आस्था को खत्म करे, यह स्वीकार्य नहीं है. संभल में 68 तीर्थस्थल थे और हम अब तक केवल 18 ही खोज पाए हैं. संभल में 56 साल बाद शिव मंदिर में जलाभिषेक किया गया.
सुशासन तिहार बना ग्रामीण महिलाओं की नई ताकत
आई.डी.बी.आई. बैंक द्वारा दो बोलेरो कैम्पर वाहन का प्रदाय एवं बाघ का किया अंगीकरण
मुख्यमंत्री डॉ. यादव राज्य मंत्री जायसवाल के पुत्र के विवाह समारोह में हुए शामिल
शासन के मिशन मोड में किए जाने वाले कार्यों की हुई समीक्षा
78 साल बाद गारपा गांव में हुआ उजाला, दुर्गम वनांचल तक पहुँची बिजली
न्यूजीलैंड के विशेषज्ञों ने साझा की शहद प्रसंस्करण और विपणन की आधुनिक तकनीकें
माता और बहनों का सम्मान सर्वोपरि : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
BJP संगठन विस्तार: मुलताई में नीतू परमार ने थामा पार्टी का दामन
बिजली समस्या समाधान के लिए 14 मई को ग्राम भैसवामाता में लगेगा वृहद शिविर