बैतूल में खेत से लहसुन उखाड़ ले गए चोर
बैतूल: चिचोली थाना क्षेत्र के जीन बोरगांव में लहसुन चोरी का मामला सामने आया है. कुछ अज्ञात चोर एक किसान के खेत से लहसुन उखाड़ कर ले गए. करीब आधा एकड़ के खेत में लहसुन की चोरी होने से परेशान किसान ने चिचोली थाने में मामले की शिकायत की. वहीं, किसान ने चोर की सूचना देने वाले को 50 हजार रुपए का इनाम देने की घोषणा की है. चिचोली पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच पड़ताल शुरु कर दी है.
20 क्विंटल से ज्यादा लहसुन चोरी
प्राप्त जानकारी के अनुसार, जीन बोरगांव निवासी रितेश खाडे के बिटिया गांव स्थित खेत से अज्ञात चोर लहसुन की फसल उखाड़ ले गए. चोर करीब 20 क्विंटल से भी ज्यादा लहसुन चुरा कर ले गए. जिससे किसान को भारी नुकसान हुआ है. किसान रितेश खाड़े ने बताया कि, ''वह एक दिन के लिए मेहमानी के लिए गए थे. उसी दौरान अज्ञात चोर लगभग बीस क्विंटल से भी ज्यादा लहसुन खेत से उखाड़कर कर ले गए. चिचोली थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई है. वहीं, लहसुन की चोरी करने वाले चोर की गुप्त सूचना देने पर 50 हजार रुपए का इनाम रखा है. बताने वाले का नाम गुप्त रखा जाएगा.''
चोरों की तलाश में जुटी पुलिस
चोरी के इस मामले में चिचोली थाने के प्रधान आरक्षक सुनील राठौर ने बताया कि, एक किसान ने खेत से लहसुन की फसल चोरी होने की शिकायत की है. शिकायत पर अज्ञात चोर पर मामला दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है.
राशिफल 06 मई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
विकास कार्यों में लेटलतीफी बर्दाश्त नहीं, गुणवत्ता के साथ समय-सीमा में पूरे हों कार्य: राज्यमंत्री गौर
तकनीकी शिक्षा मंत्री श्री इन्दर सिंह परमार की अध्यक्षता में एसजीएसआईटीएस, इंदौर की "शासी निकाय की 129वीं" बैठक हुई
सिंगाजी ताप विद्युत गृह में आधुनिक रेलवे प्लेटफॉर्म का शुभारंभ
इंदौर में 9 से 13 जून तक होगा ब्रिक्स देशों के कृषि मंत्रियों का सम्मेलन : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
केरवा डैम के क्षतिग्रस्त वेस्टवियर का कार्य आगामी दो माह में पूर्ण करें : जल संसाधन मंत्री सिलावट
लोक कल्याणकारी और विकास कार्यों के लिए 38 हजार 555 करोड़ रूपये की स्वीकृति
प्रीपेड से पोस्टपेड बदलाव की प्रक्रिया होगी ऑटोमैटिक
हार स्वीकार कर सिस्टम पर उठाए गंभीर सवाल
भीषण गर्मी में राहत: सुखबासुपारा में नलकूप खनन से दूर हुई पेयजल समस्या, ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री का जताया आभार