केतकी सिंह के विवादित बयान पर सियासत गरमाई, मुस्लिमों की एंट्री बैन की मांग
उत्तर प्रदेश की योगी सरकार की फायर ब्रांड महिला विधायक केतकी सिंह के एक बयान के चलते वो सुर्खियों में आ गई हैं और अब सहयोगी दलों ने उनके ऊपर हमला करना शुरू कर दिया है. केतकी सिंह ने मांग की है कि बलिया के मेडिकल कॉलेज में मुस्लिमों की एंट्री बैन कर दी जाए. इसी को लेकर अब केंद्र की मोदी और प्रदेश की योगी सरकार में सहयोगी राष्ट्रीय लोकदल के अध्यक्ष जयंत चौधरी ने केतकी सिंह पर निशाना साधते हुए लिखा, मोहतरमा इलाज की जरूरत तो है.
दरअसल, उत्तर प्रदेश के बजट में बलिया के लिए मेडिकल कॉलेज की सौगात मिली है, जिसे लेकर बलिया से बीजेपी की विधायक केतकी सिंह ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सामने एक मांग रखी. केतकी सिंह ने इस मेडिकल कॉलेज में मुस्लिमों की एंट्री बैन करने की मांग की है. उन्होंने कहा कि मुसलमानों के लिए मेडिकल कॉलेज में अलग से बिल्डिंग, अलग से विंग बना दिया जाए ताकि हिन्दू सुरक्षित रह सके. अब उनके इस बयान को लेकर दलों की प्रतिक्रिया सामने आ रही हैं.
सहयोगी दल ने साधा निशाना
न सिर्फ जयंत चौधरी बल्कि रालोद के राष्ट्रीय प्रवक्ता रोहित अग्रवाल ने भी बीजेपी विधायक पर निशाना साधा है. रोहित ने जयंत चौधरी की ही पोस्ट को रीपोस्ट करते हुए लिखा कि मोहतरमा, अपनी विधानसभा में व्यवस्थाओं पर ध्यान दें, वरना जनता भी कई बार इलाज कर देती है. जयंत चौधरी पिछले विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी के साथ मैदान में उतरी थी, उनकी पार्टी को मुसलमानों का भी बड़े स्तर पर समर्थन मिलता है. यही कारण है कि सहयोगी दल की विधायक को लेकर भी उन्होंने बयान जारी कर दिया है.
विधायक ने क्या बयान दिया?
योगी कैबिनेट ने सोमवार को ही बलिया में मेडिकल कॉलेज को मंजूरी दी थी. इसी को लेकर मीडिया से बात करते हुए केतकी सिंह ने कहा कि जब यहां पर मेडिकल कॉलेज बन रहा है तो मुसलमानों के लिए अलग से वार्ड या विंग बन जाए. विधायक ने अपनी बात के पीछे तर्क देते हुए कहा, होली, दिवाली, रामनवमी, दुर्गापूजा हर त्योहार पर उन्हें दिक्कत होती है. ऐसे में मैं मांग करती हूं कि महाराज जी उनके लिए एक अलग से विंग बनवा दें, ताकि वह भी सुरक्षित हो जाएं और हम भी सुरक्षित रहें. बीजेपी विधायक ने आगे कहा, हमारा इलाज तो होना ही है और अच्छा होना है, उनके लिए अलग वार्ड बन जाएगा तो हम भी खुद को सुरक्षित महसूस करेंगे. क्या पता किस चीज पर थूककर हमें मिल जाए. उससे भी बच सकेंगे.
राशिफल 06 मई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
विकास कार्यों में लेटलतीफी बर्दाश्त नहीं, गुणवत्ता के साथ समय-सीमा में पूरे हों कार्य: राज्यमंत्री गौर
तकनीकी शिक्षा मंत्री श्री इन्दर सिंह परमार की अध्यक्षता में एसजीएसआईटीएस, इंदौर की "शासी निकाय की 129वीं" बैठक हुई
सिंगाजी ताप विद्युत गृह में आधुनिक रेलवे प्लेटफॉर्म का शुभारंभ
इंदौर में 9 से 13 जून तक होगा ब्रिक्स देशों के कृषि मंत्रियों का सम्मेलन : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
केरवा डैम के क्षतिग्रस्त वेस्टवियर का कार्य आगामी दो माह में पूर्ण करें : जल संसाधन मंत्री सिलावट
लोक कल्याणकारी और विकास कार्यों के लिए 38 हजार 555 करोड़ रूपये की स्वीकृति
प्रीपेड से पोस्टपेड बदलाव की प्रक्रिया होगी ऑटोमैटिक
हार स्वीकार कर सिस्टम पर उठाए गंभीर सवाल
भीषण गर्मी में राहत: सुखबासुपारा में नलकूप खनन से दूर हुई पेयजल समस्या, ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री का जताया आभार