रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने कुर्स्क में सेना को आदेश दिया, यूक्रेनी सेना को घेरने की तैयारी
मॉस्को। कई साल के बाद भी रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। हालांकि अब दोनों देशों के बीच युद्ध विराम की कोशिशें चल रही है।
इस बीच रूसी ने बताया कि राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने पश्चिमी रूसी क्षेत्र कुर्स्क का दौरा किया है। यह दौरा यूक्रेनी सेना द्वारा क्षेत्र के कुछ इलाकों पर कब्जा किए जाने के बाद पहली बार हुआ है।
पुतिन ने रूसी सेना द्वारा इस्तेमाल किए जाने वाले नियंत्रण केंद्र का दौरा किया और रूसी जनरल स्टाफ के प्रमुख की रिपोर्ट सुनी, जिन्होंने उन्हें बताया कि कुर्स्क क्षेत्र में यूक्रेनी सैनिकों को अब घेर लिया गया है।
पुतिन ने सेना को दिया यह आदेश
रिपोर्ट मे बताया कि पुतिन ने कहा कि रूसी सेना को जल्द से जल्द इस क्षेत्र को यूक्रेनी सैनिकों से पूरी तरह मुक्त कर लेना चाहिए। पुतिन ने सेना को रूसी क्षेत्र से अंतिम यूक्रेनी सैनिकों को बाहर निकालने का आदेश दिया
लगातार सिमट रहा यूक्रेनी सेना का कब्जा
यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने कुर्स्क में हजारों सैनिकों के घिरने पर यूक्रेनी सेना के सर्वोच्च कमांडर जनरल से बात की है। यूक्रेनी सेना ने अगस्त 2024 में सीमावर्ती रूसी इलाके कुर्स्क पर हमला कर वहां की करीब 1,300 वर्ग किलोमीटर भूमि पर कब्जा कर लिया था, लेकिन बाद में रूसी सेना ने 800 वर्ग किलोमीटर भूमि मुक्त करवा ली थी।
पता चला है कि ताजा कार्रवाई में रूसी सुरक्षा बलों ने कुर्स्क में तीन प्रमुख ठिकाने मुक्त करवा लिए हैं। बताया गया है कि अब यूक्रेनी सेना कुछ सौ वर्ग किलोमीटर क्षेत्र में सिमटकर रह गई है।
कुर्स्क में यह सब तब हो रहा है जब मंगलवार को सऊदी अरब में युद्धविराम पर वार्ता के सिलसिले में यूक्रेन के विदेश मंत्री अमेरिकी विदेश मंत्री से मुलाकात करेंगे। इस दौरान अमेरिका-यूक्रेन के बीच खनिज सौदे पर भी बात होगी। विदित हो कि अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप यूक्रेन युद्ध की जल्द समाप्ति के लिए प्रयासरत हैं।
यूक्रेन में सेना तैनाती पर विचार करेंगे 30 देश
यूक्रेन में युद्धविराम की बढ़ती संभावना के बीच मंगलवार को फ्रांस की राजधानी पेरिस में 30 से ज्यादा देशों के सैन्य अधिकारी अंतरराष्ट्रीय शांति सेना के गठन पर विचार करेंगे। यह शांति सेना यूक्रेन में तैनात होगी और यह यूक्रेन के लिए सुरक्षा गारंटी का काम करेगी।
राशिफल 06 मई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
विकास कार्यों में लेटलतीफी बर्दाश्त नहीं, गुणवत्ता के साथ समय-सीमा में पूरे हों कार्य: राज्यमंत्री गौर
तकनीकी शिक्षा मंत्री श्री इन्दर सिंह परमार की अध्यक्षता में एसजीएसआईटीएस, इंदौर की "शासी निकाय की 129वीं" बैठक हुई
सिंगाजी ताप विद्युत गृह में आधुनिक रेलवे प्लेटफॉर्म का शुभारंभ
इंदौर में 9 से 13 जून तक होगा ब्रिक्स देशों के कृषि मंत्रियों का सम्मेलन : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
केरवा डैम के क्षतिग्रस्त वेस्टवियर का कार्य आगामी दो माह में पूर्ण करें : जल संसाधन मंत्री सिलावट
लोक कल्याणकारी और विकास कार्यों के लिए 38 हजार 555 करोड़ रूपये की स्वीकृति
प्रीपेड से पोस्टपेड बदलाव की प्रक्रिया होगी ऑटोमैटिक
हार स्वीकार कर सिस्टम पर उठाए गंभीर सवाल
भीषण गर्मी में राहत: सुखबासुपारा में नलकूप खनन से दूर हुई पेयजल समस्या, ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री का जताया आभार