सेमीफाइनल में इंडिया मास्टर्स का मुकाबला ऑस्ट्रेलिया मास्टर्स के साथ, जानिए स्क्वाड और मैच का समय
IML 2025 IND-M vs AUS-M: इंटरनेशनल मास्टर्स लीग 2025(IML) का पड़ाव अपने अंतिम चरण में पहुंच चुका है। जहां सेमीफाइनल की चारों टीमें तय हो गई है। IML 2025 के सेमीफाइनल में इंडिया मास्टर्स, श्रीलंका मास्टर्स, ऑस्ट्रेलिया मास्टर्स और वेस्टइंडीज मास्टर्स की टीमों ने जगह बनाई है। इंडिया मास्टर्स ने अभी तक टूर्नामेंट में अच्छा प्रदर्शन किया है। भारत के लिए सचिन तेंदुलकर, युवराज सिंह, इरफान पठान और स्टुअर्ट बिन्नी ने दमदार प्रदर्शन किया। अब सेमीफाइनल मैच जीतकर इंडिया मास्टर्स की निगाहें फाइनल में एंट्री करने पर होंगी।
13 मार्च को होगा सेमीफाइनल मैच
इंटरनेशनल मास्टर्स लीग 2025 का पहला सेमीफाइनल इंडिया मास्टर्स और ऑस्ट्रेलिया मास्टर्स के बीच 13 मार्च को रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। ये मैच भारतीय समयानुसार शाम 7.30 बजे से शुरू होगा और मैच का टॉस शाम 7 बजे से होगा।
IND-M ने टूर्नामेंट में हारा सिर्फ एक मैच
IML में सचिन तेंदुलकर की अगुवाई में इंडिया मास्टर्स ने शानदार प्रदर्शन किया है और टीम ने पांच मुकाबले खेले। जिसमें से चार में जीत हासिल की है। सिर्फ एक मैच में उसे हार का सामना करना पड़ा। इंडिया मास्टर्स को ऑस्ट्रेलिया मास्टर्स ने 95 रनों से हराया था। दूसरी तरफ ऑस्ट्रेलिया मास्टर्स की टीम ने शेन वॉटसन की कप्तानी में पांच में से तीन मुकाबले जीते हैं और सेमीफाइनल में एंट्री मारी है।
दोनों टीमों का स्क्वाड:
इंडिया मास्टर्स: गुरकीरत सिंह मान, सचिन तेंदुलकर (कप्तान), युवराज सिंह, अंबाती रायुडू (विकेट कीपर), स्टुअर्ट बिन्नी, यूसुफ पठान, इरफान पठान, पवन नेगी, अभिमन्यु मिथुन, धवल कुलकर्णी, विनय कुमार, सुरेश रैना, नमन ओझा, सौरभ तिवारी, राहुल शर्मा, शाहबाज नदीम।
ऑस्ट्रेलिया मास्टर्स: शेन वॉटसन (कप्तान), शॉन मार्श, बेन डंक (विकेट कीपर), डेनियल क्रिश्चियन, कैलम फर्ग्यूसन, बेन कटिंग, जेम्स पैटिंसन, जेवियर डोहर्टी, नाथन कूल्टर-नाइल, बेन हिल्फेनहास, जेसन क्रेजा, ब्राइस मैकगेन, बेन लॉफलिन, पीटर नेविल, नाथन रियरडन।
राशिफल 06 मई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
विकास कार्यों में लेटलतीफी बर्दाश्त नहीं, गुणवत्ता के साथ समय-सीमा में पूरे हों कार्य: राज्यमंत्री गौर
तकनीकी शिक्षा मंत्री श्री इन्दर सिंह परमार की अध्यक्षता में एसजीएसआईटीएस, इंदौर की "शासी निकाय की 129वीं" बैठक हुई
सिंगाजी ताप विद्युत गृह में आधुनिक रेलवे प्लेटफॉर्म का शुभारंभ
इंदौर में 9 से 13 जून तक होगा ब्रिक्स देशों के कृषि मंत्रियों का सम्मेलन : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
केरवा डैम के क्षतिग्रस्त वेस्टवियर का कार्य आगामी दो माह में पूर्ण करें : जल संसाधन मंत्री सिलावट
लोक कल्याणकारी और विकास कार्यों के लिए 38 हजार 555 करोड़ रूपये की स्वीकृति
प्रीपेड से पोस्टपेड बदलाव की प्रक्रिया होगी ऑटोमैटिक
हार स्वीकार कर सिस्टम पर उठाए गंभीर सवाल
भीषण गर्मी में राहत: सुखबासुपारा में नलकूप खनन से दूर हुई पेयजल समस्या, ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री का जताया आभार