फिल्म ‘आजाद’ अब ओटीटी पर, अजय देवगन के भांजे और रवीना टंडन की बेटी की पहली फिल्म
होली पर घर बैठे फिल्म देखने का प्लान बना रहे हैं, तो नेटफ्लिक्स पर एक और फिल्म स्ट्रीम होने जा रही है। अजय देवगन के भांजे अमन देवगन और रवीना टंडन की बेटी राशा थडानी की एक्शन-एडवेंचर फिल्म ‘आजाद’। जनवरी में रिलीज हुई फिल्म आजाद अब ओटीटी पर स्ट्रीम के लिए तैयार है। इसकी जानकारी खुद नेटफ्लिक्स की ओर से दी गई है।
नेटफ्लिक्स ने दी जानकारी
ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स की ओर से जानकारी देते हुए बताया गया कि ‘आजाद’ 14 मार्च से ओटीटी पर उपलब्ध होगी। नेटफ्लिक्स ने अपनी इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा, “बहादुरी, वफादारी और जंग आजादी की, नेटफ्लिक्स पर देखें आजाद, 14 मार्च से होगी स्ट्रीम।”
क्या है फिल्म की कहानी
अमन देवगन और राशा थडानी की डेब्यू फिल्म की कहानी की बात करें तो फिल्म आजाद नाम के एक काले घोड़े के इर्द-गिर्द घूमती है। जो फिल्म में अजय देवगन के किरदार के प्रति वफादार है। फिल्म में अजय देवगन ने एक डाकू या बागी की भूमिका निभाई है। इसके बाद जब अस्तबल में काम करने वाला एक लड़का जिसका किरदार अमन देवगन ने निभाया, वो उस घोड़े से दोस्ती करने का प्रयास करता है और फिर एक अप्रत्याशित और साहसिक यात्रा पर निकल जाता है। जो बाद में उसे देश की स्वतंत्रता के संघर्ष में हिस्सा लेने के लिए प्रेरित करती है। फिल्म की कहानी 1920 के दशक पर सेट है।
अभिषेक कपूर ने किया फिल्म का निर्देशन
अभिषेक कपूर द्वारा निर्देशित यह फिल्म अजय देवगन के भांजे अमन देवगन और रवीना टंडन की बेटी राशा थडानी की पहली फिल्म है। इस फिल्म में इन दोनों कलाकारों के अलावा अजय देवगन के साथ-साथ डायना पेंटी, पीयूष मिश्रा और मोहित मलिक भी अहम किरदारों में नजर आए हैं।
बॉक्स ऑफिस पर कोई कमाल नहीं दिखा पाई थी फिल्म
अजय देवगन के भांजे अमन देवगन और रवीना टंडन की बेटी राशा थडानी की डेब्यू फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कोई खास कमाल नहीं दिखा पाई थी। फिल्म को दर्शकों और क्रिटिक्स की ओर से वैसी प्रतिक्रिया नहीं मिली थी, जिसकी उम्मीद की जा रही थी।
राशिफल 06 मई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
विकास कार्यों में लेटलतीफी बर्दाश्त नहीं, गुणवत्ता के साथ समय-सीमा में पूरे हों कार्य: राज्यमंत्री गौर
तकनीकी शिक्षा मंत्री श्री इन्दर सिंह परमार की अध्यक्षता में एसजीएसआईटीएस, इंदौर की "शासी निकाय की 129वीं" बैठक हुई
सिंगाजी ताप विद्युत गृह में आधुनिक रेलवे प्लेटफॉर्म का शुभारंभ
इंदौर में 9 से 13 जून तक होगा ब्रिक्स देशों के कृषि मंत्रियों का सम्मेलन : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
केरवा डैम के क्षतिग्रस्त वेस्टवियर का कार्य आगामी दो माह में पूर्ण करें : जल संसाधन मंत्री सिलावट
लोक कल्याणकारी और विकास कार्यों के लिए 38 हजार 555 करोड़ रूपये की स्वीकृति
प्रीपेड से पोस्टपेड बदलाव की प्रक्रिया होगी ऑटोमैटिक
हार स्वीकार कर सिस्टम पर उठाए गंभीर सवाल
भीषण गर्मी में राहत: सुखबासुपारा में नलकूप खनन से दूर हुई पेयजल समस्या, ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री का जताया आभार