संभल में शाही जामा मस्जिद की रंगाई पुताई की निगरानी के लिए ASI टीम पहुंची
उत्तर प्रदेश के संभल में मौजूद शाही जामा मस्जिद को लेकर पिछले काफी समय से बहस चल रही है. मस्जिद में रंगाई पुताई को लेकर हाल ही में इलाहाबाद हाई कोर्ट में सुनवाई हुई. कोर्ट ने इस मामले पर फैसला सुनाते हुए मस्जिद की बाहरी दीवारों पर सफेदी करने की अनुमति दी. कोर्ट के फैसले के बाद मुस्लिम समुदाय के लोगों में खुशी की लहर दौड़ गई और उन्होंने कोर्ट के फैसले का स्वागत करते हुए खुशी जाहिर की, लेकिन अब जमा मस्जिद में ASI की टीम पहुंचेगी.
ASI की टीम रंगाई और पुताई के काम की निगरानी करने के लिए शाही जामा मस्जिद में पहुंचेगी. टीम ने मस्जिद के स्ट्रक्चर के ऊपरी हिस्से में पहुंचकर निरीक्षण किया था. इसके साथ ही टीम ने मस्जिद के रंगाई-पुताई वाले हिस्से की नपाई भी की थी. जामा मस्जिद कमेटी के लोग भी जमा मस्जिद के अंदर मौजूद हैं. मस्जिद की रंगाई पुताई के लिए मजदूर भी पहुंच चुके हैं. हालांकि जब ASI की टीम शाही जामा मस्जिद परिसर में पहुंचेगी. तभी मस्जिद में रंगाई-पुताई का काम शुरू किया जाएगा.
मस्जिद की रंगाई-पुताई का काम
मस्जिद कमेटी ने पुताई की अनुमति के लिए सिविल रिवीजन याचिका दाखिल की थी. संभल की शाही जामा मस्जिद के सदर जफर अली ने मस्जिद पर रंगाई-पुताई की इजाजत मिलने के बाद कोर्ट और अल्लाह का शुक्र अदा किया था. इसके साथ ही उन्होंने ये भी कहा था कि वह ASI के साथ मिलकर मस्जिद की रंगाई-पुताई का काम कराएंगे.
सात दिन में काम शुरू करने की बात
मस्जिद के सदर जफर अली ने ये बात बुधवार को फैसला आने के बाद ही कही थी. उन्होंने मस्जिद में रंगाई-पुताई के काम को लेकर ये भी कहा था कि मस्जिद मे अगले सात दिन में काम शुरू कर दिया जाएगा और मुमकिन हुआ तो पूरा भी हो जाएगा. इसी के चलते कोर्ट का फैसला आए हुए आज तीसरा दिन है और मस्जिद में रंगाई-पुताई के लिए मजदूर भी पहुंच गए हैं. साथ ही काम की निगरानी के लिए ASI की टीम भी पहुंचेगी.
लोक कल्याणकारी और विकास कार्यों के लिए 38 हजार 555 करोड़ रूपये की स्वीकृति
प्रीपेड से पोस्टपेड बदलाव की प्रक्रिया होगी ऑटोमैटिक
हार स्वीकार कर सिस्टम पर उठाए गंभीर सवाल
भीषण गर्मी में राहत: सुखबासुपारा में नलकूप खनन से दूर हुई पेयजल समस्या, ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री का जताया आभार
Iran का शांति प्रस्ताव—क्या बदलेंगे हालात या बढ़ेगा तनाव?
नगर पालिका परिषद ब्यावरा एवं सुठालिया के सहयोग से पर्यावरण प्रेमी संरक्षण समिति की एक अनोखी पहल*कुलदीप सिंगी बाबा
दिल्ली-NCR में अचानक बारिश और ओलावृष्टि, गर्मी से मिली राहत
ममता बनर्जी की पार्टी पर गंभीर आरोप, सियासत में गरमाहट
राजस्थान रॉयल्स बिक्री विवाद में नए आरोप, प्रक्रिया पर उठे सवाल
SP नेता पर आरोप, 50 करोड़ की संपत्ति नाम करने का दावा